Student Of The Year Stars Alia Bhatt Varun Dhawan Sidharth Malhotra Celebrated Their 11 Years In Bollywood

[ad_1]

Alia-Varun- Sidaharth Celebrate 11 Years Of Bollywood: आलिया भट्ट बी टाउन की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं. आलिया ने अपने अब तक के करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं और कईं अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. हाल ही में आलिया को उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया था. फिलहाल आलिया अपनी लाइफ के सबसे अच्छे फेज को एंजॉय कर रही हैं. इन सबके बीच आलिया ने बॉलीवुड में 11 साल भी पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी बॉलीवुड में 11 साल हो गए हैं. तीनों  ने ही साल 2012 की रिलीज ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. वहीं बॉलीवुड में 11 साल पूरे होने की खुशी को तीनों स्टार्स ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है. 

आलिया ने बॉलीवुड में 11 साल पूरे होने का मनाया जश्न
बॉलीवुड में 11 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फ्रॉस्टेड ग्लास पर 11 नंबर लिखते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने इसमें एक छोटा सा नोट भी एड किया है. जिसमें लिखा था, “11 साल… (व्हाइट हार्ट इमोजी) समय कैसे उड़ जाता है.”

वरुण और सिद्धार्थ ने भी बॉलीवुड में 11 साल पूरे होने को किया सेलिब्रेट
बता दे कि करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी डेब्यू किया था. वरुण ने भी बॉलीवुड में अपने 11 साल पूरे होने पर अपने इंस्टा स्टोरी पर फैन क्लब का एक बंडल शेयर किया है. साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे अपनी फिल्म ‘बवाल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेते हुए नजर आ रेह हैं.इसके साथ नोट में उन्होंने लिखा, “सिनेमा में 11 साल पूरे करने के दिन बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर बहुत आभारी हूं.”

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने भी बॉलीवुड में 11 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए कुछ अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ फैन पोस्ट शेयर किये हैं.

आलिया, वरुण और सिद्धार्थ वर्क फ्रंट
बता दें कि करण जौहर ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड को तीन नए स्टार दिए थे. आज आलिया, वरुण और सिद्धार्थ तीनों ही बीटाउन के बड़े स्टार्स हैं. तीनों ने ही अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली है.वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘जिगरा’ में दिखाई देंगी, जबकि वरुण धवन ‘सिटाडेल’ के इंडियन वर्जन में दिखाई देंगे. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​एक ‘योद्धा’ में नजर आएंगे

ये भी पढ़ें: Fukrey 3 Box Office Collection Day 22: बॉक्स ऑफिस पर अब ‘फुकरे 3’ का हुआ बेहद बुरा हाल, मुट्टीभर कमाई करने में छूट रहे पसीने, 22वें दिन का कलेक्शन रूला देगा

 

[ad_2]