Home मनोरंजन Sunny Deol Birthday Special Gadar 2 Actor Dialogue Fight With Co Stars...

Sunny Deol Birthday Special Gadar 2 Actor Dialogue Fight With Co Stars Shah Rukh Khan Darr Anil Kapoor Ram Avtar Inteqam Unknown Facts

[ad_1]

Sunny Deol Fight with Co-Stars: कभी उन्होंने ढाई किलो का हाथ दिखाया तो कभी पाकिस्तान जाकर पाकिस्तानियों के सामने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. कभी इंसाफ के लिए अदालतों की तारीख पर सवाल उठाया तो कभी मजदूर के हाथ की ताकत बयां कर दी. बड़े पर्दे पर अपने जोश और जुनून से सनी देओल ने ऐसा संसार बनाया कि लोग उनकी फिल्में देखने से पहले ही उत्साह से लबरेज नजर आते थे. बात हो रही है बड़े पर्दे पर अपने गुस्से से दुनिया का दिल जीतने वाले सनी देओल की. 19 अक्टूबर 1957 के दिन पंजाब के साहनेवाल में जन्मे सनी देओल असल जिंदगी में भी बेहद गुस्सैल रहे हैं. इसका खामियाजा उनके कई को-स्टार्स को उठाना पड़ा. बर्थडे स्पेशल में आइए आपको सनी देओल के गुस्से के किस्सों से रूबरू कराते हैं. 

जब सनी के सिर पर सवार हुआ शाहरुख का ‘डर’

बता दें कि सनी देओल और शाहरुख खान पहली बार फिल्म डर में नजर आए थे. यह बात उस दौर की है, जब सनी देओल दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में शुमार थे और शाहरुख इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए हाथ-पैर मार रहे थे. फिल्म डर में सनी देओल हीरो थे और शाहरुख ने विलेन का किरदार निभाया था. जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ी, वैसे-वैसे सनी देओल को इस बात का डर सताने लगा कि विलेन का स्क्रीन टाइम हीरो से ज्यादा है. 

गुस्से में फाड़ दी थी अपनी ही जेब

फिल्म डर में हीरो से ज्यादा विलेन को तवज्जो मिलने से सनी देओल काफी ज्यादा नाराज हो गए थे. उन्होंने यश चोपड़ा के साथ दोबारा काम न करने की कसम खा ली थी. कहा जाता है कि फिल्म के सेट पर जब सनी देओल अपनी बात बयां नहीं कर पा रहे थे, तब उन्होंने अपनी जींस की जेब के अंदर हाथ डाल रखे थे. उस दौरान उन्होंने इतनी जोर से मुठ्ठी भींची कि उनकी जेब फट गई थी. कहा जाता है कि स्क्रीन टाइम को लेकर सनी देओल और शाहरुख खान भिड़ भी गए थे. दोनों ने करीब 16 साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी.

जब सनी देओल ने दबा दिया अनिल कपूर का गला

साल 1986 के दौरान सनी देओल ने अनिल कपूर के साथ पहली बार फिल्म राम अवतार में काम किया था. इस फिल्म के एक सीन में सनी देओल को अनिल कपूर का गला दबाना था. इस सीन में सनी देओल इस कदर उतर गए कि उन्होंने अनिल कपूर का गला काफी जोर से दबा दिया. इस सीन के बाद अनिल कपूर इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने सेट पर हंगामा कर दिया. अनिल का आरोप था कि सनी देओल ने जानबूझकर ऐसा किया. 

जब सनी देओल के मुंह पर थूकने लगे अनिल कपूर

फिल्म राम अवतार के बाद सनी देओल और अनिल कपूर के बीच तनातनी बढ़ गई. हालांकि, दोनों ही कलाकार फिल्म इंतकाम में दोबारा एक साथ नजर आए. उस फिल्म के एक सीन में दोनों को एक-दूसरे पर चिल्लाना था. कहा जाता है कि चिल्लाते-चिल्लाते सनी देओल और अनिल कपूर एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए. उस दौरान अनिल कपूर डायलॉग बोलते-बोलते सनी देओल के मुंह पर थूकने लगे थे, जिसके बाद दोनों के बीच काफी ज्यादा झगड़ा हुआ था. इस विवाद को क्रू मेंबर्स ने किसी तरह सुलझाया था.

Jhalak Dikhhla Ja 11: शोएब इब्राहिम से लेकर तनीषा मुखर्जी और शिव ठाकरे तक, ‘झलक दिखला जा 11’ के ये हैं कंफर्म कंटेस्टेंट, चेक करें लिस्ट

[ad_2]

Exit mobile version