जीत की दहलीज पर पहुंचकर हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 22 रन से जीता, स्टोक्स प्लेयर ऑफ द मैच

लॉर्ड्स में भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच दिनों तक चले रोमांचक टेस्‍ट मैच का दुखद अंत हुआ। जीत की दहलीज पर पहुंच कर टीम इंडिया मात्र 22 रन से मैच गवां बैठी। इस जीत के साथ ही इंग्‍लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। इंग्‍लैंड अब सीरीज में 2-1 से आगे है।

भारत व इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में आउट होने के बाद दुखी मोहम्मद सिराज। सोशल मीडिया

लॉर्ड्स में भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच दिनों तक चले रोमांचक टेस्‍ट मैच का दुखद अंत हुआ। जीत की दहलीज पर पहुंच कर टीम इंडिया मात्र 22 रन से मैच गवां बैठी। इस जीत के साथ ही इंग्‍लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। इंग्‍लैंड अब सीरीज में 2-1 से आगे है।

मोहम्‍मद सिराज के विकेट की बात करें तो शोएब बशीर ने ऑन पेपर उन्‍हें बोल्‍ड किया। हालांकि, इस विकेट में उनका योगदान शून्‍य है। 75वां ओवर करने आए बशीर की 5वीं गेंद को सिराज ने बैकफुट पर आकर डिफेंड किया। गेंद बल्‍ले के बीचों-बीच लगी और ओवरस्पिन की वजह से गेंद पिच पर लगने के बाद पीछे की ओर घूमी और लेग स्टंप पर लुढ़क गई, जिससे बेल्स गिर गई।

अवाक रह गए मोहम्मद सिराज

इसके बाद तो इंग्‍लैंड टीम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मेजबान टीम के प्‍लेयर ने इस जीत का जोरदार जश्‍न मनाया। दूसरी ओर हताश सिराज अवाक रह गए। एक पल के लिए तो उन्‍हें समझ ही नहीं आया कि हुआ क्‍या है। जब तक सिराज कुछ समझ पाते तब तक तो गेंद ने बेल्‍स को नीचे गिरा दिया था। आउट होने के बाद सिराज कुछ देर के लिए क्रीज पर ही खड़े रहे। तब जो रूट और जैक क्रॉली ने उन्‍हें हौसला दिया। सिराज ने 30 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए।

तीसरी बार भारत की कम रनों से हार

टेस्ट मैचों में भारत की सबसे कम रनों से हार की बात करें तो यह तीसरे नंबर पर आती है। 1999 में पाकिस्‍तान ने चेन्‍नई में भारत को 12 रन से टेस्‍ट मैच में हराया था। दूसरे नंबर पर 2 मुकाबले संयुक्‍त रूप से हैं। 1977 में ऑस्‍ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में और 1987 में पाकिस्‍तान ने बेंगलुरु में भारत को 16-16 रन से मात दी थी। अब इंग्‍लैंड ने भारत को 22 रन से रौंदा है।

टेस्ट मैचों में भारत की सबसे कम रनों से हार

12 रन बनाम पाकिस्तान, चेन्नई- 1999
16 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन- 1977
16 रन बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु- 1987
22 रन बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स- 2025*
25 रन बनाम न्यूजीलैंड, वानखेड़े- 2024

प्लेयर ऑफ द मैच बने बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने मैच के बाद ये खुलासा किया है कि आखिरी दिन सोमवार का दिन शुरू होने से पहले उन्हें छह साल पुरानी बात याद आई। इसके बाद फिर उन्होंने अपने दिल की सुनी और वही किया। स्टोक्स इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने पहली पारी में 44 रनों की पारी खेली और दो विकेट लिए। दूसरी पारी में उन्होंने अहम 33 रन बनाए और तीन विकेट लिए।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पार खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02