
[ad_1]
Tanu Weds Manu 3: कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. फाइनली ये फिल्म 27 अक्टूबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ‘तेजस’ में कंगना रनौत ने एयरफोर्स ऑफिसर तेजस गिल का रोल प्ले किया है. फिल्म में कंगना की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. इन सबके बीच कंगना ने अपने तीन नए प्रोजेक्ट का भी खुलासा कर दिया है और गुड न्यूज ये है कि कंगना ने ‘तनु वेड्स मनु 3’ की भी अनाउंसमेंट कर दी है.
कंगना ने ‘तनु वेड्स मनु 3’ की अनाउंसमेंट की
दरअसल IMDb से कंगना ने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बात की. कंगना ने कहा कि उनका अगला प्रोजेक्ट एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें विजय सेतुपति के साथ वे स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगीं. कंगना ने आगे बताया कि वे एक बंगाली थिएटर लीजेंड पर बेस्ड फिल्म नोटी बिनोदिनी में भी नजर आएंगी. इस फिल्म की घोषणा पहले ही कर दी गई थी. इसी के साथ कंगना ने फैंस के साथ ये गुड न्यूज भी शेयक की कि उनका तीसरा प्रोजेक्ट तनु वेड्स मनु 3 है. बता दें कि इससे पहले तुन वेड्स मनु के दोनों पार्ट ब्लॉकबस्टर रहे थे और फैंस इसकी तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब कंगना ने खुद तनु वेड्स मनु 3 को कंफर्म कर दिया है.
With Tejas ready to take off, here’s @KanganaTeam recounting her best performance, her favourite movies, and all that’s in store for her next, exclusively in this episode of IMDb’s Burning Questions pic.twitter.com/lPZbRaQui5
— IMDb India (@IMDb_in) October 26, 2023
‘तनु वेड्स मनु 3’में आर माधवन होंगे कंगना के ओपजिट?
हालांकि, डायरेक्टर आनंद एल राय ने कहा था कि फिल्म “नहीं बन रही है.” वहीं फिलहाल ये क्लियर नहीं है कि कंगना की फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में आनंद बतौर डायरेक्टर कमबैक करेंगे या नहीं. साथ ही ये भी क्लियर हीं है कि क्या आर माधवन फ्रेंचाइज़ी में लीड रोल प्ले करेंगे या नहीं.
डायरेक्टर आनंद के साथ दोबारा काम करना चाहती हैं कंगना
वहीं कंगना से जब पूछा गया कि वह किस डायरेक्टर के साथ दोबारा काम करना चाहेंगी तो इस पर एक्ट्रेस ने आनंद का नाम लिया और कहा, ‘मैं सर से कह रही थी कि मेरे लिए यह कभी भी फिल्म जैसा नहीं था. यह सिर्फ एक पिकनिक थी जिसका मैं हिस्सा थी. ”
‘तेजस’ के बाद अब ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी कंगना
बता दें कि ‘तेजस’ के बाद कंगना अब ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी. ये एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म हैं जिसमें कंगना ने इंदिरा गांधी के किरदार को पर्दे पर उतारा है. फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर नजर आएंगे, उन्होंने फिल्म राजनीतिक सिद्धांतकार और नेता जयप्रकाश नारायण की भूमिका निभाई है. वहीं फिल्म में महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े सहित कईं और कलाकार भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगें. ये फिल्म अगले साल यानी 2024 में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 50: शाहरुख खान की Jawan को बॉक्स ऑफिस पर पूरे हुए 50 दिन, 650 करोड़ का आंकड़ा पार करने से चंद कदम दूर है फिल्म, जानें- कलेक्शन
[ad_2]











