
International Trade Show: ग्रेटर नोएडा में चल रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में महोबा के पान के खुशबू ने लोगों का मन मोह लिया। मयंकिता चौरसिया ने पान से बने उत्पादों का स्टॉल पर खूब भीड़ रही। लोगों ने उनके शुगर फ्री गुलकंद चाकलेट और लड्डू को भी पसंद किया। महोबा का देसावरी पान अरब देशों में भी पसंद किया जाता है।
International Trade Show: ग्रेटर नोएडा में उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेड शो का गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने शुभारंभ किया। यहां पर महोबा से मयंकिता चौरसिया ने देसावरी पान से संबंधित उत्पादों के यहां स्टाल लगाए। उन्होंने लोगों को पान से बने उत्पादों के बारे में बताया और देसावरी पान की खूबियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि देसावरी पान देश के कई हिस्सों में भेजा जाता है। विजयवाड़ा महोत्सव में महोबा के पान उत्पाद को पहला पुरस्कार मिला था।

ट्रेड शो में गुलकंद, चाकलेट, लड्डू, मुखवास व शर्बत छाए
मयंकिता चौरसिया ने बताया कि उन्होंने पान से बने गुलकंद, चाकलेट, लड्डू, मुखवास व शर्बत के उत्पाद लगाए है। इनमें खास बात है कि किसी भी उत्पाद में शक्कर का प्रयोग नहीं किया गया है। सभी उत्पादों में शहद, मिसरी के साथ ही पान का उपयोग किया गया है। सभी आर्गेनिक उत्पाद है। उन्होंने बताया कि गुलकंद तो सभी लोग खाते हैं, लेकिन इसमें शक्कर होती है। उनके सभी उत्पाद शुगर फ्री है और गुलकंद में पान, मिसरी आदि का प्रयोग किया गया है।
यह भी पढ़ें:
- गैंग्सटर मामले में जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक को मिली राहत, 33 महीने बाद खुली हवा में लेंगे सांस
- तीन युद्धों में दुश्मन को धूल चटाने वाला मिग-21 रिटायर, 63 साल की देश की सीमाओं की रक्षा
- सोनम वांगचुक बोले- एफसीआरए उल्लंघन की बात गलत, हम ज्ञान बांटकर जुटाते हैं धन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रेड शो का शुभारंभ किया
मयंकिता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रेड शो का शुभारंभ किया और स्टाल लगाए कुछ महिलाओं से बात की। हालांकि उनकी बात प्रधानमंत्री से नहीं हो सकी है। मयंकिता के मुताबिक, इसके पहले वह कश्मीर, जगन्नाथपुरी, ग्रेडर नोएडा, विजयवाड़ा, प्रगति मैदान दिल्ली आदि जगहों पर वह स्टाल लगा चुकी हैं।
मुंह में रखते ही घुल जाता है देसावरी पान
2024 में विजयवाड़ा में भारत जीआई महोत्सव हुआ था। इसमें महोबा के पान के बने उत्पादों को पहला पुरस्कार मिला था। वह बताती है कि देसावरी पान मुंह में रखते ही घुल जाता है और इसके खाने के करीब आधा से पौन घंटे तक प्यास नहीं लगती। यह पाचक होता है और लोग खाने के बाद इसका सेवन करते है। मयंकिता ने लोगों को पान से बने उत्पाद को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











