Home मनोरंजन Tiger 3 Lyrical Video Song Ruaan Is Out Arijit Singh Sang For...

Tiger 3 Lyrical Video Song Ruaan Is Out Arijit Singh Sang For Salman Khan Katrina Kaif

[ad_1]

Tiger 3 Song: सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर गजब का बज देखने को मिल रहा है. भाईजान के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने अब फिल्म से एक रोमांटिक सॉन्ग ‘रुआं’ रिलीज किया है.

अरिजीत सिंह की आवाज में रिलीज हुआ टाइगर 3 का गाना
बता दें कि इस गाने का सिर्फ लिरिकल वीडियो जारी किया गया है. इस खूबसूरत गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. वहीं इस गाने को सलमान खान और कैटरीना कैफ, दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. गाने के लिरिक्स बेहद खूबसूरत हैं. इस मोशन वीडियो में टाइगर जोया के प्यार में डूबा हुआ नजर आ रहा है. 

धड़ल्ले से हो रही है एडवांस बुकिंग
वहीं बता दें कि फिल्म दिवाली के खास मौके पर रिलीज हो रही है. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरू हो गई है. अब बस फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.टिकट खिड़की पर धड़ल्ले से फिल्म की टिकटें बिक रही हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 4.2 करोड़ की कमाई पहले ही कर ली है  और 140000 से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं.

शाहरुख खान के कैमियो का फैंस को हा इंतजार
वहीं फैंस एक दोबार से बड़े पर्दे पर टाइगर और जोया की केमेस्ट्री को देखने के लिए बेताब हैं. वहीं इस बार फिल्म में सलमान कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी नजर आएंगे. इमरान निगेटिव किरदार में दिखाई देंगे. वहीं फैंस फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जब Amrita Rao के हाथ से निकल गए थे Hrithik Roshan और Salman Khan की फिल्मों के ऑफर, बाद में हुआ था एक्ट्रेस को पछतावा



[ad_2]

Exit mobile version