Home मनोरंजन Tiger 3 Release Live Updates Salman Khan Katrina Kaif Tiger 3 Movie...

Tiger 3 Release Live Updates Salman Khan Katrina Kaif Tiger 3 Movie Review Box Office Collection Social Reaction

[ad_1]

Tiger 3 Release Live: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर यानी दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर बम फोड़ने की पूरी तैयारी में हैं. रिलीज से पहले ही लोगों के सिर पर ‘टाइगर 3’ का फीवर चढ़ा हुआ है. एक्शन से भरपूर फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए लोग जमकर टिकट बुक कर रहे हैं.

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, टाइगर 3 पहले ही सभी फॉर्मेट और भाषाओं में 15.58 करोड़ रुपये के 5.86 लाख टिकट बेच चुकी है. फिल्म दिवाली के दिन रिलीज हो रही है, इसलिए कुछ संदेह है कि यह शुरुआती दिन कैसा प्रदर्शन करेगी क्योंकि दिवाली की शाम को ज्यादा लोग फिल्म देखने नहीं जाते हैं. बावजूद इसके बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म 35 से 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है.

‘टाइगर 3’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है
बता दें कि ‘टाइगर 3’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है और टाइगर फ्रेचाइजी की तीसरी फिल्म है. साल 2012 में एक था टाइगर रिलीज हुई थी और इसके बाद 2017 में टाइगर ज़िंदा ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था और अब ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में दहाड़ने के लिए तैयार है.

‘टाइगर 3’ का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है और सलमान-कैटरीना के अलावा इसमें इमरान हाशमी ने भी अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में रेवती और रिद्धि डोगरा की भी अहम भूमिकाएं हैं. वहीं शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ‘टाइगर 3’ में कैमियो करते नजर आएंगें. हाल ही में फिल्म के ट्रेलर, पोस्टर और गाने रिलीज हुए थे जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. 

 

ये भी पढ़ें: Diwali 2023: एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पीच सीक्वेंस साड़ी में बेहद ग्लैमरस लगीं Ananya Panday, रूमर्ड बॉयफ्रेंड Adtitya Roy Kapur ब्लैक में लगे डैशिंग

[ad_2]

Exit mobile version