Tiger 3 Salman Khan Film Will Release On OTT Platform Amazon Prime Video Know Details Here | Tiger 3 OTT Release: सिनेमाघरों में गर्दा उ़ड़ा रही ‘टाइगर 3’ की OTT रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, जानिए

[ad_1]

Tiger 3 OTT Release:  सलमान खान की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘टाइगर 3’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यशराज फिल्म्स के बैनर तले मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी और आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई भी कर रही है. फिल्म में सलमान खान के अलावा इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ ने अपनी दमदार अदकारी का लोहा भी मनवाया है. फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन इसके ओटीटी रिलीज को लेकर भी अपडेट आ गया है.चलिए जानते हैं  ‘टाइगर 3’ ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?

टाइगर 3’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां रिलीज होगी?
ओटीटी प्ले रिपोर्ट के मुताबिक , हर वाईआरएफ फिल्म की तरह ‘टाइगर 3’ के डिजिटल राइट्स भी अमेजॉन प्राइम वीडियो ने भारी अमाउंट देकर खरीदे हैं. यानी सलमान खान की फिल्म थिएट्रिकल परफॉर्मेंस के बाद प्राइम वीडियो पर दर्शकों के लिए स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी. उम्मीद है कि फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के कम से कम एक महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी. हालांकि इस लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

टाइगर 3’ की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट
‘टाइगर 3’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म टिकट खिड़की पर गर्दा उड़ा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 44.5 करोड़ रुपयों से दमदार ओपनिंग की थी. इसके बाद ‘टाइगर 3’ने  दूसरे दिन 59.25 करोड़ कमाए और तीसरे दिन 44.3 करोड़ का कलेक्शन किया. ‘टाइगर 3’ का चौथे दिन का कारोबार 21.1 करोड़ रुपये रहा और पांचवें दिन फिल्म ने 16.73 करोड़ की कमाई की. फिल्म का पांच दिनों का कुल कलेक्शन 185.88 करोड़ रुपये हो गया है.

 


टाइगर 3’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है
सलमान खान स्टारर लेटेस्ट रिलीज फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है ये 2017 में आई ‘टाइगर जिंदा है’ की अगली कड़ी के रूप में आगे बढ़ती है. ये फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म हैं. ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी, रेवती, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी, रिद्धि डोगरा और विशाल जेठवा जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. फिल्म में सलमान खान ने एजेंट टाइगर और कैटरीना कैफ ने जोया के किरदार को दोहराया है. वहीं इमरान हाशमी ने खलनायक की भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: कार्ड गेम में मन्नारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारूकी को सुनाई खरी-खरी, किसी को मिलेगा चेन तो किसी के निकलेंगे आंसू



[ad_2]