Tiger 3 Salman Khan Katrina Kaif Film Fans Dance Outside The Gaiety Galaxy Video Went Viral

[ad_1]

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘टाइगर 3’ आज रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर फैंस का तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है. थिएटर्स में 6 बजे से फिल्म के शोज चल रहे हैं. भाईजान के लिए फैंस की दीवानगी कैसी है ये तो सामने आई वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है.

थिएटर्स के बाहर दिखा फैंस का जबरदस्त क्रेज 
सिनेमाघरों में टाइगर 3 का स्वागत बड़े ही जोरशोर से किया गया है. सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक भी देखने को मिली है. सामने आई वीडियो में भाईजान के जबरा फैंस गेयटी गैसेक्सी थिएटर्स के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ टाइगर का स्वागत करने पहुंचे. वीडियो में दिख रहे सभी फैंस सलमान खान का पॉपुलर स्कार्फ और ब्लैक प्लेन टीशर्ट पहन टाइगर के गैटअप में दिखाई दे रहे हैं. सभी फैंस दिल खोल कर उनके लिए डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में फैंस की दीवानगी टाइगर के लिए साफ देखी जा सकती है. 

फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन 
टाइगर 3 की बात करें तो, इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. दिवाली के मौके पर सलमान ने फिल्म रिलीज कर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है. फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी भी लीड रोल में है. फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियों है जिसके लिए भी फैंस काफी एक्साइटिड हैं. बता दें कि, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ कमा डाले हैं. 

पिछली दोनों फिल्मों को तोड़ा रिकॉर्ड 
बता दें कि, टाइगर 3′ यशराज स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं और टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले टाइगर फ्रेंचाइजी की ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था.’इस फिल्म में भी सलमान खान और कैटरीना कैफ का धमाकेदार एक्शन देखने को मिला है. फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ का कलेक्शन कर अपनी पिछली दोनों फिल्मों को मात देदी है. 

यह भी पढ़ें: Tiger 3 : रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई Salman Khan की ‘टाइगर 3’, इन साइट्स पर फ्री में हो रही डाउनलोड



[ad_2]