TMC Leader Relative Attacked My Car Claims West Bengal BJP MLA Sreerupa Mitra Chaudhury

[ad_1]

Sreerupa Mitra Chaudhury On TMC: पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने शनिवार (28 अक्टूबर) को आरोप लगाया कि मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के रिश्तेदार ने उनकी एसयूवी कार पर हमला किया. इंग्लिश बाजार के विधायक ने कहा कि शुक्रवार की रात मिल्की पुलिस चौकी के निकट हुए इस हमले में चार पहिया वाहन का पिछला शीशा टूट गया, लेकिन वह सुरक्षित बच गईं.

चार कथित हमलावरों में से दो को विधायक के सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया और उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है.

विधायक ने घटना के बारे में ये बताया

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने सिलीगुड़ी में कहा, ‘‘घटना रात लगभग 10.45 बजे की है जब मैं मानिक चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लौट रही थी. मैंने पीछे से तेज आवाज सुनी और पाया कि गाड़ी में पीछे का शीशा टूट गया. सौभाग्य से मुझे कोई चोट नहीं आई.’’ चौधरी ने कहा कि उनके निजी सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें बताया कि एक मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे जिन्होंने वाहन को टक्कर मार दी.

ईश्वर की कृपा से हम बच गए- MLA

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी विधायक ने घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ”…ईश्वर की कृपा से हम बच गए, जितना वो कांच का छींटा था वो मेरे पीछे गिफ्ट पैकेट्स के ऊपर गिरा. हमारा शरीर किसी तरह से बच गया…” 

पुलिस ने कहा कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और वे घटना की जांच कर रहे हैं. इस संबंध में विधायक की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

यह भी पढ़ें- Gujarat Suicide Case: जिस बिल्डिंग से निकली 7 लाशें, उसी में थे 4 फ्लैट, लेकिन सुसाइड नोट में लिखा था- ‘कर्ज दिया, वापस नहीं मिला’



[ad_2]