
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति को यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने का आग्रह किया है। ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी बात की और पेट्रियट मिसाइलों की आपूर्ति, ड्रोन के सह-उत्पादन और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को रुकवाने का दावा दोहराया, जिसे भारत ने नकार दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रुकवा दिया था। ट्रंप ने कहा कि मैंने दोनों देशों से कहा था कि अगर वे सीजफायर नहीं करते तो अमेरिका दोनों से व्यापार नहीं करेगा। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सैन्य संघर्ष चला था।
भारत ने हर बार ट्रंप के दावे को नकारा
भले ही ट्रंप कई बार इस बात को दोहरा चुके हैं कि उनके वजह से ही दोनों देशों के बीच सीजफायर की संभवाना बन सकी लेकिन भारत हर बार उनके दावे को नकारता रहा है। भारत ने साफ तौर पर कहा है कि दोनों देशों के बीच डीजीएमओ की बातचीत के बाद ही सीजफायर का एलान हुआ था। सीजफायर में अमेरिका को कोई रोल नहीं हैं। वहीं, दूसरी ओर बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से करीब 50 मिनट तक बातचीत की। दोनों के बीच बातचीत काफी सकारात्मक रही।
जेलेंस्की बोले- यूक्रेन पेट्रियट मिसाइलें खरीदने को तैयार
ट्रंप ने यूक्रेन को और पेट्रियट मिसाइल देने की संभावना जताई। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन पेट्रियट मिसाइलें खरीदने के लिए तैयार है अगर अमेरिका उन्हें दान करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच ड्रोन के सह-उत्पादन की संभावना पर चर्चा हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह यूक्रेन को और पेट्रियट मिसाइल देने पर विचार कर रहे हैं, जो रूस के हमलों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण हैं। ट्रंप ने यह बात यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद कही। उन्होंने कहा, “पेट्रियट मिसाइलें बहुत मुश्किल से मिलती हैं, लेकिन हम देखेंगे कि क्या हम कुछ और उपलब्ध करा सकते हैं।
पुतिन को युद्ध समाप्त करना चाहिए: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध समाप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा, “व्लादिमीर पुतिन को वास्तव में इस युद्ध को समाप्त करना होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह जल्द ही पुतिन से बात करेंगे और युद्ध को समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
यूक्रेन के लिए अमेरिकी सहायता
ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका इस साल यूक्रेन की रक्षा के लिए और धन देगा, तो उन्होंने कहा, “जहां तक पैसे देने की बात है, देखते हैं क्या होता है।”











