टीवी अभिनेता आशीष कपूर रेप केस में हुए गिरफ्तार, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली चर्चा, कई फिल्मों में भी दिखे

Actor Ashish Kapoor arrested:'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से चर्चा में आए एक्टर आशीष कपूर पर रेप के आरोप लगे हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें पुणे से गिरफ्तार किया है।

रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए टीवी एक्टर आशीष कपूर। सोशल मीडिया

Actor Ashish Kapoor arrested:’ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से चर्चा में आए एक्टर आशीष कपूर पर रेप के आरोप लगे हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें पुणे से गिरफ्तार किया है।

Actor Ashish Kapoor arrested:पॉपुलर टीवी एक्टर आशीष कपूर पर रेप का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, एक्टर ने अगस्त में दिल्ली में हुई एक हाउस पार्टी के दौरान बाथरूम में उसके साथ रेप किया। आशीष के खिलाफ दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने कई लोगों पर लगाए थे आरोप, बाद में बदली

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शुरुआती शिकायत में कुछ अन्य लोगों के नाम लिए थे, लेकिन बाद में उसने अपना बयान बदल दिया। पहले दिए बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया गया था कि आशीष ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसका रेप किया था। बाद में उसने सिर्फ आशीष पर आरोप लगाया। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ था, पर जांच के दौरान ऐसा कोई फुटेज नहीं मिला।

आशीष कपूर ने इन टीवी शोज में किया काम

आशीष कपूर ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘लव मैरिज या अरेंज्ड मैरिज’, ‘चांद छुपा बादल में’, ‘श्श्श…फिर कोई है’, ‘ससुराल सिमर का 2’, ‘सात फेरे-सलोनी का सफर’, ‘देखा एक ख्वाब’, ‘मोलक्की रिश्तों की अग्निपरीक्षा’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘वो अपना सा’ और ‘बंदिनी’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। उन्होंने ‘टेबल नंबर 21’ और ‘कुर्बान’ जैसी फिल्में भी की हैं। आशीष को टीवी शो ‘देखा एक ख्वाब’ में उदयवीर सिंह के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली।

इन हसीनाओं को किया डेट पर टूटे सभी रिश्ते

आशीष कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। वह पहले को-स्टार प्रियल गौर को डेट कर रहे थे, पर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। रिश्ता टूटने के बाद उनकी दोस्ती कायम रही। बाद में आशीष ने अल्बेनिया की मॉडल इल्डा क्रोनी को डेट किया। यह रिश्ता भी टूट गया।

टीवी प्रोड्यूसर संग टूटी सगाई, एक्टिंग से दूर

आशीष कपूर ने अप्रैल 2021 में टीवी प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे से सगाई कर ली। दोनों ने मैचिंग टैटू भी बनवाए। पर्ल ग्रे और आशीष की मुलाकात टीवी शो ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा 2’ के सेट पर हुई थी। हालांकि, एक साल बाद ही यह सगाई टूट गई। आशीष कपूर काफी समय से टीवी और फिल्मों की दुनिया से दूर थे और अब रेप केस में फंस गए हैं।

बंद चल रहा इंस्टाग्राम अकाउंट

आशीष कपूर टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी। हालांकि, अब यह अकाउंट बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02