US Volunteers Find Man Dead Body In Suitcase Cleaning Lake In California

[ad_1]

California: अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक झील में सफाई के दौरान एक सूटकेस के अंदर गए व्यक्ति का शव पाया गया. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सफाईकर्मी  मंगलवार सुबह ओकलैंड में एक झील की सफाई कर रहे थे, तभी उन्होंने झील के किनारे पर एक सूटकेस तैरता हुआ देखा. जैसे ही उन्होंने सूटकेस को खोलकर देखा तो मौके पर मौजूद सभी के होश उड़ गए. 

रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूटकेस में जिस शख्स का शव मिला है, उनकी उम्र करीब 30 साल रही होगी. उसे सूटकेस में ठूंस कर पैक किया गया था. सूटकेस ढूंढने वाले लेक मेरिट इंस्टीट्यूट के चालक केविन शोमो ने कहा कि मंगलवार की नियमित सफाई के दौरान सुबह 11 बजे के आसपास उन्होंने ओकलैंड के लेक मेरिट के किनारे पर जो सूटकेस देखा, उसे खींचने के लिए उन्होंने जाल का इस्तेमाल किया. सूटकेस बेहद भारी था, ऐसे में उसे खींचने में खासी मश्कत करनी पड़ी.  

बॉडी देख डर गए सफाईकर्मी 

उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके साथियों को भारी सूटकेस देख बेहद उत्सुकता हुई. वे जल्दी में इसे खोलना चाहते थे लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसके किसी व्यक्ति की डेड बॉडी हो सकती है. यह देख हम डर गए, जिसके बाद हमने इस बारे में अपने ऊपर के अधिकारियों को बताया.  

पुलिस कर रही मामले की जांच 

ओकलैंड पुलिस कैप्टन एलन यू ने सूटकेस में मिले शव की पुष्टि करते हुए कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि सूटकेस कब फेंका गया था.  हालांकि पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने सीबीएस न्यूज़ से यह भी पुष्टि की कि इसकी जांच एक हत्या के रूप में की जा रही है, पीड़ित की पहचान फिलहाल उजागर नहीं की गई है. रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं हो सकता है कि मृत व्यक्ति के लापता होने की कोई शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं.  

ये भी पढ़ें: Israel Gaza Attack: इजरायल-हमास युद्ध अगर लेबनान तक फैला तो भयंकर तबाही आएगी, अमेरिका ने हिज़बुल्लाह को दी चेतावनी

[ad_2]