Weekly Horoscope November 2023: तुलावाले इस हफ्ते रहें सावधान! घर में हो सकती है लड़ाई, पढ़ें वृश्चिक-धनु का साप्ताहिक राशिफल

[ad_1]

हाइलाइट्स

लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहने वाला है, लेकिन अपने प्रिय को अकेला न छोड़ें.
सप्ताह की शुरुआत में दोस्तों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा, जिससे मन अच्छा होगा.

Weekly Horoscope November 2023: नवंबर 2023 के चौथे सप्ताह​ में तुला राशि के जातकों को सावधान रहना होगा. आपके घर में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे लड़ाई हो सकती है. वहीं वृश्चिक राशिवालों में काफी अहं और क्रोध भी हो सकता है. आप अपने जीवनसाथी से या परिवार वालों से काफी कुछ उल्टा-सीधा बोलेंगे, जिसकी वजह से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु का नवंबर 2023 का साप्ताहिक राशिफल.

तुला साप्ताहिक राशिफल 2023 नवंबर
इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. घर-परिवार में कुछ लोगों के बर्ताव से आपको तकलीफ हो सकती है, इसकी वजह से आप उन्हें बुरा-भला बोलेंगे, जिससे घर में लड़ाई हो सकती है, इसलिए पूरी तरह सावधान रहें. अपनी मां को लेकर वे काफी केयरिंग रहेंगे और उनकी सेहत पर ध्यान देंगे. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहने वाला है, लेकिन अपने प्रिय को अकेला न छोड़ें, उनसे बराबर कम्युनिकेशन बनाए रखें. विवाहित लोग गृहस्थ जीवन की सभी बारीकियों को समझते हुए जीवन साथी को सुख देंगे और बदले में सुख का आनंद लेंगे.

अभी आपके खर्चों में तेजी बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है. आपके प्रयास अच्छे रहेंगे और इसका आपको लाभ भी मिलेगा. कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है. स्टूडेंट्स की बात करें तो अभी ने पढ़ाई पर अच्छी तरह ध्यान दे पाएंगे. इसका उन्हें लाभ भी मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें, तो अभी आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है. गले में सूजन, छाले या टॉन्सिल की समस्या हो सकती है.

ये भी पढ़ें: धनु में होगा बुध गोचर, 3 राशिवालों का शुरू होने वाला है गोल्डन टाइम, नई नौकरी, प्रमोशन, धन लाभ का प्रबल योग

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2023 नवंबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में दोस्तों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जिससे मन अच्छा होगा. हालांकि, अभी आपके बर्ताव में बदलाव आएगा. आपमें काफी अहं और क्रोध भी हो सकता है. आप अपने जीवनसाथी से या परिवार वालों से काफी कुछ उल्टा-सीधा बोलेंगे, जिसकी वजह से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है, इससे बचने की कोशिश करें. लव लाइफ के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन आपको अपना बर्ताव संतुलित रखना होगा. आपके इस बर्ताव का असर आपके कार्यक्षेत्र पर भी पड़ सकता है. सावधानी से काम करें, इससे नौकरी में आपकी स्थित अच्छी रहेगी.

आपका काम आगे बढ़ेगा. बिजनेस करने वाले लोगों को गवर्नमेंट से बड़ा बेनिफिट मिलने की संभावना है. किसी गवर्नमेंट प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने से आपको फायदा मिल सकता है. प्यार से बात करने से काफी काम बन जाएंगे. स्टूडेंट्स की बात करें, तो अभी उनकी स्थित में सुधार आएगा. वे टेंशन से बाहर आएंगे, जिसका उन्हें फायदा भी मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. अभी तनाव से दूर रहने का प्रयास करें. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत से मध्य तक का समय अनुकूल रहेगा.

धनु साप्ताहिक राशिफल 2023 नवंबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है, लेकिन दो बातों पर आपको बहुत ध्यान देना होगा, एक है आपकी सेहत और दूसरा है आपके खर्चे. एक तरफ खर्चे बढ़ेंगे और दूसरा आप बीमार हो सकते हैं. बीमारी पर भी खर्च हो सकता है. यदि आप ध्यान नहीं देंगे, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए समय रहते डॉक्टर की सलाह अवश्य लें. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है. अभी आपका मन भटक सकता है, इसका ध्यान रखें.

बिजनेस के लिए समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. कुछ विरोधी भी प्रबल रहेंगे, जिनकी वजह से आपको कुछ बेवजह के खर्चे भी करने पड़ेंगे. परिवार में सुख-शांति रहेगी. दोस्तों का सपोर्ट रहेगा. लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है. हालांकि आपके प्रिय की सेहत भी बिगड़ सकती है, इसलिए सावधानी रखें. स्टूडेंट्स की बात करें, तो उनके लिए समय अच्छा है. आप काफी मेहनत करेंगे, जिससे आपका परफॉर्मेंस भी अच्छा रहेगा. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत और मध्य अच्छा रहेगा.

Tags: Astrology, Horoscope

[ad_2]