महिला विश्वकप: कोलंबो में तीसरा मैच भी बारिश ने धोया, इंग्लैंड-पाकिस्तान का मैच रद्द

ENG W vs PAK W: महिला विश्वकप में बारिश के चलते बुधवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच पूरा नहीं हो सका। डकवर्थ लुईस नियम से पाकिस्तान के पास जीत का सुनहरा मौका था। लेकिन बारिश ने मैच पूरा नहीं होने दिया। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

कोलंबों में बारिश के कारण महिला विश्वकप का मैच रद्द, पाकिस्तान व इंग्लैंड थे आमने सामने। सोशल मीडिया

ENG W vs PAK W: महिला विश्वकप में बारिश के चलते बुधवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच पूरा नहीं हो सका। डकवर्थ लुईस नियम से पाकिस्तान के पास जीत का सुनहरा मौका था। लेकिन बारिश ने मैच पूरा नहीं होने दिया। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

ENG W vs PAK W: पाकिस्तान के पास इंग्लैंड पर पहली जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका था लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण उसे महिला विश्व कप के मैच में बुधवार को चार बार की चैंपियन टीम के साथ अंक बांटने पड़े। कप्तान फातिमा सना के चार विकेट की मदद से पाकिस्तान ने पिच से मिल रही उछाल और मूवमेंट का फायदा उठाया। बारिश की वजह से मैच 31 ओवर का कर दिया गया।

डकवर्थ लुईस से पाकिस्तान को 113 रन का

ऐसे में इंग्लैंड ने 31 ओवर के मैच में नौ विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर पाकिस्तान को 113 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली (नौ) और ओमाइमा सोहेल (19) ने अच्छी शुरूआत करते हुए 6.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए थे।

पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका

बारिश रूकती नहीं देखकर मैच आखिर में रद्द कर दिया गया, जिससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने की उम्मीदों पर भी लगभग पानी फिर गया। पाकिस्तान टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सका है और तीन हार के बाद तालिका में सबसे नीचे है। उसके पास एकमात्र अंक है और अब उसे न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका से खेलना है।

इंग्लैंड सात अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर

दूसरी ओर इंग्लैंड सात अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। आस्ट्रेलिया के भी सात अंक है लेकिन उसका रनरेट प्लस 1.35 है जबकि इंग्लैंड का प्लस 1.86 है। यह टूर्नामेंट का तीसरा मैच था जो बारिश के कारण रद्द हुआ है। इससे पहले श्रीलंका और आस्ट्रेलिया और श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मैच भी बारिश में धुला था।

25 ओवरों में सात विकेट 79 रन थे इंग्लैंड के

इससे पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के लिए फातिमा ने 27 रन देकर चार और बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल ने 16 रन देकर दो विकेट लिए। इंग्लैंड ने 25 ओवरों के बाद सात विकेट 79 रन पर गंवा दिए थे जब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। साढे तीन घंटे के विलंब के बाद मैच प्रति टीम 31 ओवर का कर दिया गया । इंग्लैंड के लिये चार्लोट डीन (33) और एमिली अरलोट (18) ने बाकी छह ओवरों में 54 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:

डायना बेग ने पाकिस्तान को शानदार शुरूआत दी

डायना बेग ने दूसरे ही ओवर में टैमी ब्यूमोंट को आउट करके पाकिस्तान को शानदार शुरूआत दी। फातिमा ने शीर्षक्रम को नेस्तनाबूद करते हुए एमी जोंस (आठ), नैट सिवर ब्रंट (चार) और कप्तान हीथर नाइट (18) को सस्ते में आउट किया। सादिया इकबाल ने इसके बाद बायें हाथ की स्पिन गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए एम्मा लैंब और सोफिया डंकली (11) को आउट किया।

चार बार की चैंपियन टीम ने 117 डॉट गेंदें खेलीं

दोनों बाद डीआरएस लिया गया था और फैसला गेंदबाज के पक्ष में रहा। रमीन शमीम ने एलिस कैपसी (16) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। चार बार की चैंपियन टीम ने 117 डॉट गेंदें खेली। खेल शुरू होने के बाद डीन ने तीन और अरलोट ने दो चौके लगाए। डीन आखिरी ओवर में फातिमा की गेंद पर आउट हुई जो उनका चौथा विकेट था।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02