World Cup 2023 Amitabh Bachchan Mira Rajput Ayushmann Khurrana Kajol Posted For The Team After India Lost The Final Match

[ad_1]

World Cup 2023 Final: टीम इंडिया को आज वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup 2023 Final) के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया (Australia) ने 6 विकेट से हारा दिया है. जिसके बाद टीम के साथ-साथ स्टेडियम में मौजूद फैंस के चेहरे पर भी हार का दर्द साफ नजर आया. हालांकि इस बीच कुछ सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए इंडिया हौंसला बढ़ाते हुए नजर आए. काजोल समेत कई सितारों ने इंडियन क्रिकेटर्स के लिए दिल छू लेना वाला मैसेज लिखा. नीचे देखिए इनकी पोस्ट…..

काजोल ने यूं बढ़ाया टीम इंडिया का हौंसला

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर की और उनका हौंसला बढ़ाया. एक्ट्रेस ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा – ‘हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं..बहुत अच्छा खेला टीम इंडिया..ऑस्ट्रेलिया को बधाई..’

अहान शेट्टी ने शेयर की टीम इंडिया के लिए पोस्ट 

वहीं अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी ने भी टीम इंडिया के ऑफिशियल पेज की पोस्ट को रीपोस्ट किया..जिसमें लिखा था कि,  इस टीम ने हमें बहुत खुशी दी है..आप पूरी टूर्नामेंट में शानदार थे.” एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने इंस्टाग्राम पर अपना चेहरा छुपाते हुए फोटो शेयर की और लिखा कि, “अब और नहीं देख सकती..”

मीरा ने कहा टीम इंडिया को दिलों की चैंपियन

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने भी टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर की. जिसके कैप्शन में मीरा ने लिखा, ‘हमारे दिलों के चैंपियन्स..’

बोमन ईरानी ने लिखा टीम इंडिया के लिए खास नोट

एक्टर बोमन ईरानी ने भी टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाया और एक ट्वीट में लिखा, ‘हमें पूरे समय शानदार खेल दिखाया…उन्होंने आज भी शानदार खेला..’

अमिताभ बच्चन ने नीली जर्सी वालों के लिए कही ये बात 

वहीं सदी के महानायक ने भी टीम इंडिया की हार के बाद एक पोस्ट शेयर की और लिखा, ‘एक साहसिक प्रयास के बाद एक कठिन हार.. पूरे मैच में नीले कपड़ों में पुरुषों का सराहनीय प्रदर्शन..अपना सिर ऊंचा रखें और यात्रा के लिए धन्यवाद..’ एक्टर के इस ट्वीट की फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं.

आयुष्मान खुराना ने स्टेडियम से शेयर की तस्वीरें 

एक्टर आय़ुष्मान खुराना ने भी स्टेडियम की कुछ तस्वीरें शेयर की. जिसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘ऑफिस में बस एक बुरा दिन@ Indiancricketteam…आप लोगों को #WorldCup2023  में सबसे कठिन टीम के रूप में हमेशा याद किया जाएगा बहुत बढ़िया…’


ये भी पढ़ें – 

World Cup 2023: ‘इन्हें क्रिकेट की क्या समझ होगी..’ अनुष्का और अथिया पर तंज कसना हरभजन सिंह को पड़ा भारी, यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

 



[ad_2]