[ad_1]
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 22 November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. किसी महिला सहकर्मी का रुखा व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है. अचानक आय मिलने की संभावना रहेगी, लेकिन कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकता है. दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा. आज वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. अनहोनी की आशंका खत्म नहीं हो सकती. पुराना रोग उभर सकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. आज दूसरों के मामलों में दखल न दें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी के व्यवहार से कष्ट होगा. आय होगी. जोखिम न लें.
शुभ रंग : गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 2
वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 22 November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि रुके हुए कार्यों में गति आने से मानसिक प्रसन्नता रहेगी. दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे. आप अपने व्यापार को बढ़ाने की दिशा में नए प्रयास करेंगे. बिजनेस पार्टनर के साथ आपके रिश्ते अच्छे हो सकते हैं. यदि आप चिंतित हैं तो अब समय आ गया है कि आपको आपकी मेहनत का फल मिले. संतान संबंधी बुरी सूचना मिल सकती है. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी पार्टी या पिकनिक का आयोजन हो सकता है. रचनात्मकता का विकास होगा. धन प्राप्ति आसान होगी. व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा. जल्दबाजी न करें.
शुभ रंग: गहरा नीला
भाग्यशाली अंक: 11
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 22 November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपने बढ़े हुए खर्चों से राहत मिलेगी. हालांकि आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिससे मानसिक कष्ट होगा और आप थोड़े व्यस्त रहेंगे. कार्यक्षेत्र में सावधानी से आगे बढ़ने का दिन है. आपके विरोधी प्रबल हो सकते हैं. पारिवारिक जीवन आपके लिए ख़ुशियाँ लेकर आएगा और आपकी संतान कोई ऐसा काम कर सकती है जिससे आपको संतुष्टि का एहसास होगा. प्रियजनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है. विवाद को बढ़ावा न दें. दूर से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. पुरानी बीमारियों को नजरअंदाज न करें. व्यय होगा. कीमती सामान सुरक्षित रखें. कारोबार की गति धीमी रहेगी. शत्रु आपकी पीठ पीछे षड़यंत्र रच सकते हैं.
शुभ रंग: जैतून
भाग्यशाली अंक: 8
ये भी पढ़ें:
आज का राशिफल, 22 नवंबर 2023: मेष वालों के प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी, वृष, मिथुन वालों के अधिकार बढ़ेंगे
22 नवंबर 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों को आपनों का प्यार मिलेगा, सिंह, कन्या वालों को मिल सकता है नया काम
Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ और मीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : November 22, 2023, 04:30 IST
[ad_2]











