आज का राशिफल, 22 नवंबर 2023: मेष वालों के प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी, वृष, मिथुन वालों के अधिकार बढ़ेंगे

[ad_1]

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 22 November 2023)

गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप धन संचय करने में सफल रहेंगे. पारिवारिक समारोहों में बढ़िया भोजन का आनंद मिलेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं जिसके लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी. दांपत्य जीवन में दिन अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी. आज आपको भेंट व उपहार देना पड़ सकता है. सिर में चोट लग सकती है इसलिए सावधान रहें. दूर से शुभ समाचार मिल सकता है. घर पर मेहमानों का आगमन होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. कोई बड़ा काम करने और यात्रा पर जाने का मन बनेगा.

शुभ रंग : पीला

भाग्यशाली अंक: 6

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 22 November 2023)

गणेशजी कहते हैं कि कामकाज से लेकर निजी जीवन तक आज कोई भी चुनौती आपके सामने टिक नहीं पाएगी. आप मानसिक मजबूती के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे जिससे आपको हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे. दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना रहेगी. अगर आप प्रेम संबंध में हैं तो दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आपको अपने प्रिय के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा. आप दोस्तों और परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. लापरवाही मत करो. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी.

शुभ रंग : हरा

भाग्यशाली अंक: 9

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 22 November 2023)

गणेशजी कहते हैं कि आज कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए बहुत अनुकूल दिन है. ख़र्चे थोड़े ज़्यादा रहेंगे लेकिन फिर भी आमदनी बेहतर होने से आपका दिन ख़ुशनुमा रहेगा. परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आपके अपने ही कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं. कुछ अप्रत्याशित खर्चे सामने आएंगे. आपको कर्ज लेना पड़ सकता है. असमंजस की स्थिति रहेगी. आज लेन-देन में जल्दबाजी और लापरवाही न करें. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. अपनी भावनाएं किसी को न बताएं. प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है. जल्दबाजी से चोट लग सकती है. बुरी संगत से बचें.

शुभ रंग: नीला

भाग्यशाली अंक: 4

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]