मकर वाले कारोबारी लोगों की कोई डील होगी रद्द, कुंभ, मीन राशि वालों के रिश्तों में आएगी खटास – News18 हिंदी

[ad_1]

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 24 November 2023)

गणेशजी कहते हैं कि आज सुबह से ही स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी, जिसका असर पूरी दिनचर्या पर पड़ेगा. ज्यादातर काम मजबूरी में ही करने पड़ेंगे. कारोबारी लोग कोई डील रद्द होने या काम में त्रुटि होने से निराश होंगे. आप सरकारी और संपत्ति संबंधी मामलों में उलझेंगे, जितना हो सके आज इनसे बचें. आज बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करें, क्योंकि किसी अजनबी से आपको धोखा मिल सकता है. विवाह में धन खर्च करने के बाद भी आप शांति स्थापित करने में असफल रहेंगे.

शुभ रंग : सिल्वर
भाग्यशाली अंक: 8

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 24 November 2023)

आज का दिन आप आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे. किसी मनोकामना या बनाई गई योजना में सफलता मिलने की खुशी दिन भर बनी रहेगी. स्वास्थ्य थोड़ा असामान्य रह सकता है, क्योंकि सांस से संबंधित परेशानी रहेगी. आप अपने कार्यक्षेत्र से उम्मीद से अधिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे. किसी यात्रा पर जाने का विचार आएगा, जिसमें थकान भी होगी, लेकिन उत्साह के बराबर नहीं होगी. पड़ोसियों से ईर्ष्यापूर्ण संबंध रहेंगे. आप किसी से मदद लेने में सफल होंगे, लेकिन किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं. परिवार के लोग आपकी बात मानेंगे.

शुभ रंग : जैतून
भाग्यशाली अंक: 12

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 24 November 2023)

आज का दिन आपके लिए व्यय के साथ-साथ लाभ का भी रहेगा. व्यापारी वर्ग आज रिश्तों से ज्यादा पैसों को महत्व देगा. आर्थिक लाभ आवश्यकता से अधिक होगा, लेकिन रिश्तों में खटास आएगी. घर के लोगों की अपेक्षा बाहर के लोग आप पर अधिक भरोसा करेंगे परंतु रोजगार संबंधी कार्य अपने बल पर ही करना होगा. महिलाएं आज अधिक खर्चीली रहेंगी, जिसका असर घरेलू बजट पर पड़ सकता है. घर के बुजुर्ग पुरानी बीमारी के कारण परेशान रहेंगे. आत्मसंतुष्टि की कमी रहेगी.

शुभ रंग : सफेद
भाग्यशाली अंक: 1

ये भी पढ़ें-
मेष, वृष राशि वाले आज जोखिम भरे काम से बचें, मिथुन वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा
कर्क वालों के लाभदायक सौदे होंगे, सिंह वालों में चंचलता अधिक रहेगी, कन्या वाले यात्रा न करें
तुला वालों के प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी, वृश्चिक वाले किसी के बहकावे में न आएं, पढ़ें धनु का राशिफल

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]