33 Year Old Brazil Bodybuilder Dies Of Cardiac Arrest Popular On Instagram

[ad_1]

Viral News: हमेशा एक्सरसाइज और अपनी फिटनेस पर ध्यान देने वाले ब्राजील के 33 वर्षीय बॉडीबिल्डर डॉस सैंटोस की एक कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई है. सैंटोस इंस्टाग्राम पर बेहद ही लोकप्रिय थे, जहां वह जिम में वर्कआउट की तस्वीरें पोस्ट करते थे. सीएनएन ब्रासील ने अपनी रिपोर्ट में इस खबर की पुष्टि की है.

रिपोर्ट के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें साओ पाउलो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मौत से जंग लड़ने के बाद रविवार (19 नवंबर) को डॉस सैंटोस की मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, डॉस सैंटोस पेशे से एक डॉक्टर थे हालांकि उन्हें बॉडीबिल्डिंग का बेहद ही शौक था. उनके निधन पर उनके क्लिनिक की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि डॉक्टर और बॉडीबिल्डर को लीवर में एडेनोमा (एक प्रकार का सौम्य ट्यूमर) था, जिसके कारण रक्तस्राव के बाद उन्हें कार्डिएक अरेस्ट का सामना करना पड़ा.

स्टेरॉयड के उपयोग से नहीं हुई मौत 

 डॉक्टर के क्लिनिक ने अपने बयान में इस बात से इनकार किया कि उनकी मौत एनाबॉलिक स्टेरॉयड के उपयोग के कारण हुई. डॉस सैंटोस इंस्टाग्राम पर नियमित तौर से अपने फॉलोअर्स को अपनी फिटनेस, फैशन और यात्रा से संबंधित अपडेट करते थे. इनके इंस्टाग्राम पर 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. हाल ही में उनकी कैरोलिन सांचेस से सगाई हुई थी, जो एक बॉडीबिल्डर भी हैं.


हाल ही में हुई थी सगाई 

रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. सैंटोस साओ पाउलो के दक्षिण में मोएमा में स्थित अब्बास डुआर्टे क्लिनिक में काम करते थे. यहीं पर उनकी मंगेतर कैरोलिन सांचेस भी काम करती थीं. हालांकि रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि जब उनकी मौत हुई, उस दौरान वे अपने ट्यूमर का इलाज कर रहे थे या नहीं.

जैसा कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है कि वह नियमित रूप से अपने दैनिक जीवन की तस्वीरें पोस्ट करते थे, जिनमें अपनी मंगेतर के साथ बिताया समय और जिम भी शामिल था. 

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: बाइडेन की अपील पर जल्द हमास की कैद से छूटगी 3 साल की मासूम, परिवार कर रहा रिहाई के लिए प्रार्थना



[ad_2]