Animal Trailer Ranbir Kapoor Said Alia Bhatt His Wife Would Have Beaten Me If He Had Gone Home In The Intense Character Of Animal Starring Anil Kapoor Bobby Deol

[ad_1]

Animal: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. ये फिल्म की साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हैं और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं बीते दिन ‘एनिमल’ का दमदार ट्रेलर दिल्ली में रिलीज किया गया था.इसी दौरान रणबीर ने कहा कि अगर वे एनिमल के किरदार के बाद घर जाते तो उनकी बीवी आलिया भट्ट उन्हें मारती. ये सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

रणबीर ने क्यों कहा आलिया मुझे पिटती 
दरअसल रणबीर ने कहा कि एनिमल में उनका किरदार काफी इंटेंस है. इसलिए अगर एनिमल की शूटिंग के बाद वह किरदार में बने रहते तो उनकी पत्नी आलिया भट्ट उन्हें पीटतीं. अभिनेता ने यह कबूलनामा एनिमल के ट्रेलर लॉन्च के दौरान किया, जो गुरुवार को नई दिल्ली में हुआ.  संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म में रणबीर ने एक इंटेंस और वॉयलेंट रोल प्ले किया है.

रणबीर ने कहा किरदार से अलग होना बेहद जरूरी
एनिमल स्टार ने कहा कि उनके लिए इस किरदार से अलग होना जरूरी था. उन्होंने कहा,  “स्विचिंग ऑन और स्विचिंग ऑफ पार्ट बहुत जरूरी था क्योंकि जब मैं एनिमल शुरू कर रहा था, मैं पिता बन गया था. राहा का जन्म हुआ. मैं सेट पर जा रहा था, ये सब चीजें कर रहा था और घर जाकर अपनी बेटी को देखना सपने जैसा था.जब आप इंस्पायर होते हैं, तो आपका काम आसान हो जाता है. हमने लगभग 100 दिनों में फिल्म पूरी कर ली.” बता दें कि नवंबर 2022 में रणबीर और आलिया बेटी राहा के पेरेंट्स बने थे.

रणबीर ने आगे कहा, ”मैं एक अलग इंसान हूं. मैं अपने किरदार को कभी घर नहीं ले जाता. यह मेरे लव्ड वंस के लिए फेयर नहीं है. अगर मैं घर जाके ऐसी हरकत करता तो मेरी बीवी मुझे मारती.”

आलिया ने एनिमल के ट्रेलर की जमकर की तारीफ
इस बीच, आलिया ने अपने पति रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है. एक्ट्रेस ने ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ”रियली में फुल कैप्शन टाइप नहीं कर सकती. इस ट्रेलर को 7000वीं बार देखने में बहुत बिजी हूं.ऑफिशियली मेरा दिमाग चकरा गया है. मुझे यह फिल्म देखनी है अभी. एनिमल 1 दिसंबर से सिनेमाघरों में आग लगा रही है.” यहां तक ​​कि नीतू कपूर ने भी रणबीर की तारीफ की. उन्होंने रणबीर की फिल्म के ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ रौंगटे खड़े हो गए.”  

वहीं ‘एनिमल’ की बात करें तो ये फिल्म सिनेमाघरों में एक दिंसबर को दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ की ‘सीता’ ने पति के साथ शेयर की रोमांटिक वीडियो, फैंस ने यूं किया रिएक्ट

 

[ad_2]