
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से सियासी पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर उहापोह मची है। वहीं जदयू नेता संजय झा ने साफ किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में सीट बंटवारे से लेकर हर एक चीज पर नजर है। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जल्द ही सीटों का एलान होगा।
Bihar Election: एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद भी कौन कहां से लड़ेगा, इसे लेकर खींचतान बनी हुई है। बहरहाल, मंगलवार सुबह एनडीए में शामिल दलों के नेताओं ने मोर्चा संभाला और कहा कि ऑल इज वेल। ऐसे में नेताओं के रिएक्शन से सियासी गलियारों में चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं। बीते रोज देर रात से बिहार के गांवों में और पटना की सड़कों पर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई दिखाई दे रही है।
संजय झा ने आखिर कहा क्या है?
जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, “विपक्ष के लोगों को पता है कि वे चुनाव मैदान में साफ हो चुके हैं। इसलिए एनडीए में क्या हो रहा है इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं। नीतीश कुमार चुनाव मैदान के लिए तैयार हैं। वे एनडीए के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। एक-एक चीज पर उनकी नजर है…एनडीए एक साथ है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही ये चुनाव संभव है।”
विपक्ष के लोग फैला रहे भ्रांतियां
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि विपक्ष के लोगों को पता है कि चुनाव मैदान में वे साफ हो चुके हैं। इसलिए एनडीए में क्या हो रहा है, इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं, निराधार स्टोरी प्लांट करवा रहे हैं।
नीतीश कुमार चुनाव मैदान में जाने को तैयार
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव मैदान में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक-एक चीज पर खुद उनकी नजर है। सारे लोगों से वे खुद बात कर रहे हैं। एनडीए के घटक दलों के नेतागण, खासकर दिल्ली में बीजेपी के जो बड़े नेता हैं, उनसे भी मुख्यमंत्री की बात हो रही है। जो कुछ भी तय हो रहा है, मुख्यमंत्री से बात करके ही तय हो रहा है।
यह भी पढ़ें:
- भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, दो मैचों की टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप
- नेतन्याहू के स्वागत से गदगद हुए ट्रंप, दिया जाएगा इजराइल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- फालोआन के बाद दोबारा खेल रही वेस्टइंडीज टीम के सात विकेट गिरे, कुलदीप के अटैक से हार की कगार पर
कौन कहां से लड़ेगा आज फाइनल हो जाएगा: झा
झा ने सभी सियासी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि एनडीए के पांचों घटक दल साथ मिलकर प्रचंड बहुमत के लिए काम कर रहे हैं। हम लोग तो सीटों की संख्या भी घोषित कर चुके हैं। कौन किस सीट पर लड़ेगा, संभवत: आज शाम तक वह भी फाइनल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए का लार्जर परपस है कि बिहार में जो विकास का मोमेंटम पकड़ा हुआ है, वह कहीं से भी बाधित नहीं हो। ऐसे लोग फिर से सत्ता में न आ जाएं, जिनका ट्रैक रिकार्ड बिहार की जनता जानती है।
पूरा एनडीए एकजुट है
इस उद्देश्य के लिए पूरा एनडीए एकजुट है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में, उनके गाइडेंस में तथा उनके गार्जियनशिप में ही यह चुनाव सभी लोग लड़ रहे हैं। झा ने कहा कि मैं बिहार की जनता से भी अनुरोध करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











