भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, दो मैचों की टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप

IND vs WI 2nd Test Day 5: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली। पांचवें दिन भारत ने 121 रन के लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। राहुल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। बतौर कप्तान गिल ने पहली टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले भारत ने पहला टेस्ट पारी और 140 रन से जीता था।

भारत ने वेस्टइंडीज से जी दूसरा टेस्ट मैच। सोशल मीडिया

IND vs WI 2nd Test Day 5: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली। पांचवें दिन भारत ने 121 रन के लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। राहुल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। बतौर कप्तान गिल ने पहली टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले भारत ने पहला टेस्ट पारी और 140 रन से जीता था।

IND vs WI 2nd Test Day 5: भारत ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। जीत के लिए मिले 121 रन के लक्ष्य को भारत ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मैच पांचवें दिन तक गया। भारत ने मंगलवार को एक विकेट पर 63 रन से आगे खेलना शुरू किया और साई सुदर्शन (39 रन) और कप्तान शुभमन गिल (13) के विकेट गंवाए। केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया और छह चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे। ध्रुव जुरेल छह रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 518 रन

भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। तब भारत 270 रन से आगे था। ऐसे में भारत ने फॉलोऑन खिलाने का फैसला लिया और जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 390 रन बनाए। वेस्टइंडीज की कुल बढ़त 120 रन की हुई और भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें:

गिल ने कप्तानी करियर की धमाकेदार शुरुआत

यह बतौर कप्तान शुभमन गिल की पहली टेस्ट सीरीज जीत है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में गिल टेस्ट कप्तान बने थे। हालांकि, वह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था। अब गिल ने कप्तानी करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। उन्होंने वेस्टइंडीज का सफाया कर आगाज किया है। भारत को अब नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02