
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला गया चौथा ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसका श्रेय शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शतकीय पारियों के नाम रहा। इंग्लैंड अभी भी सीरीज में 2-1 से आगे है। हालांकि भारतीय टीम सीरीज में जीवित है। सीरीज का अगला टेस्ट 31 जुलाई से लंदन में खेला जाएगा।
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 358 रन बनाए थे। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 10 विकेट पर 669 रन बनाए और 311 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 425 रन बनाए।
बल्लेबाजी के प्रयास से बेहद खुश हूं: गिल
गिल ने मुकाबले के बाद कहा, “बल्लेबाजी के प्रयास से बेहद खुश हूं। पिछले कुछ दिनों से हम काफी दबाव में थे। पांचवें दिन के विकेट से कुछ न कुछ हो रहा था। हर गेंद एक इवेंट है। मैं बॉल बाइ बॉल खेलना चाहता था और उसे डीप ले जाना चाहता था, जिसके बारे में हमने बात की थी। शेक हैंड को लेकर गिल ने कहा कि रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर शतक के करीब थे। ऐसे में वह शतक के हकदार थे।

हर मैच आखिरी दिन आखिरी सेशन तक चलता है
गिल ने कहा, “हर मैच आखिरी दिन आखिरी सेशन तक चलता है। बहुत कुछ सीखने को मिला। एक टीम के रूप में इसने हमें बहुत कुछ सिखाया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने पहले कितने रन बनाए हैं। जब भी आप टेस्ट खेलते हैं, थोड़ी घबराहट होती है। इससे पता चलता है कि मैं देश के लिए खेलने की कितनी परवाह करता हूं।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल और केएल राहुल की मेहनत से भारत वापसी की राह पर, दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 174 रन
बुमराह के लिए अभी करना होगा इंतजार
भारतीय कप्तान ने कहा, “पहली पारी में हमने अच्छा स्कोर बनाया था। लेकिन हमारे कई बल्लेबाज जम गए थे। इन विकेटों पर जम चुके बल्लेबाज़ों के लिए गहराई तक जाना जरूरी था। दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ, लेकिन दूसरी पारी में हम जिस तरह से ऐसा कर पाए, उससे खुश हूं। बुमराह की इंजरी को लेकर गिल ने कहा कि इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह कितने तैयार हैं।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











