शुभमन गिल और केएल राहुल की मेहनत से भारत वापसी की राह पर, दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 174 रन

भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन की समाप्ति पर भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 137 रन पीछे है। केएल राहुल 87 और कप्तान शुभमन गिल 78 रन पर नाबाद हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन क्रीज पर जमे शुभमन गिल और केएल राहुल। सोशल मीडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन की समाप्ति पर भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 137 रन पीछे है। केएल राहुल 87 और कप्तान शुभमन गिल 78 रन पर नाबाद हैं।

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। शून्य के स्कोर पर टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन का विकेट खो दिया। ऐसा लगा कि भारत के हाथ से यह मैच चौथे दिन ही निकल जाएगा। लेकिन, केएल राहुल और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और बाद के 62.1 ओवर में इंग्लैंड को एक भी सफलता नहीं लेने दी।

क्रीज पर जमने के बाद गिल से आगे निकले राहुल

केएल राहुल की शुरुआत धीमी थी, लेकिन क्रीज पर जमने के बाद वह गिल से आगे निकले। राहुल 210 गेंद पर 8 चौके की मदद से 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, गिल 167 गेंद पर 10 चौके की मदद से 78 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 174 रन की साझेदारी हुई है। भारत अभी इंग्लैंड से उसकी पहली पारी के आधार पर 137 रन पीछे है।

भारत के सामने 669 रनों का इंग्लैंड का पहाड़

इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 669 रनों का पहाड़ खड़ा किया था और भारत पर 311 रनों की बढ़त हासिल की थी। जो रूट के 150 रन के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने भी शतक लगाया। स्टोक्स ने 141 रनों की पारी खेली। क्रॉली ने 84, बेन डकेट ने 94, ओली पोप ने 71 और ब्रायडन कार्स ने 47 रन बनाए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। वहीं, भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट टीम के नए ग्लेन मैकग्रा अंशुल कंबोज, इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में मिली डेब्यू कैप

राहुल और गिल के बीच 174 रनों की साझेदारी

भारत ने दिन के आखिरी सेशन में भी कोई विकेट नहीं गंवाया है। केएल राहुल और शुभमन गिल ने दो सेशन में 373 गेंदों पर 174 रनों की साझेदारी कर भारत को वापसी की राह पर ला दिया है। इंग्लैंड की पहली पारी 669 रनों पर समाप्त हुई थी और फिर भारत ने दूसरी पारी के पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाए।

उसके बाद जिस तरह से गिल और राहुल ने बल्लेबाजी की, उसने फैंस को राहत दी है। चौथे दिन स्टंप्स पर भारत 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना चुका है। केएल राहुल 210 गेंदों में 87 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान गिल 167 गेंदों में 78 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी के आधार पर भारत अब भी इंग्लैंड से 137 रन पीछे है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02