Israel Ambassador To India React On Hamas Attacked Israel Will Win

[ad_1]

Attack On Israel: शनिवार (07 अक्टूबर) की सुबह गाजा से इजराइल की ओर दनादन रॉकेट दागे, जिससे इजराइल-फिलिस्तीन के बीच तनाव बढ़ गया है. हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. जिसके बाद इजराइल ने भी युद्ध का एलान कर दिया है. इजराइल की आर्मी ने अपने सैनिकों के लिए ‘रेडिनेस फॉर वॉर’ का अलर्ट जारी किया है. 

हमास के हमले के बाद दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. इसी बीच भारत में इसराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि जीत इसराइल की ही होगी. दरअसल, ग़ाज़ा पट्टी की तरफ़ से इसराइल पर शनिवार सुबह हुए हमले को लेकर भारत में इसराइल के राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “यहूदी छुट्टी के दिन ग़ाज़ा की तरफ़ से इसराइल पर साझा हमला किया गया है. ये दोहरा हमला रॉकेटों से हुआ है और हमास आतंकवादी घुस आये हैं. ये हालात साधारण नहीं है लेकिन इसराइल विजेता होगा.”

कई वीडियो वायरल

गौरतलब है कि इजराइल पर हमलों के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हमास के लड़ाकों ने इसराइल के स्डेरोट शहर में घरों पर क़ब्ज़ा कर लिया है. इजराइल की सेना की तरफ से इस तरह की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, ये जरूर है कि लड़ाकों के दक्षिणी इसराइल में घुसने के बाद इसराइली सेना ने लोगों से घरों के भीतर रहने को कहा है. 

इसराइल डिफेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने इस आतंकी हमले को लेकर कहा है कि हम अपनी रक्षा करेंगे.साथ ही कहा है कि हमास को इस आतंकी हमले की भारी कीमत चुकानी होगी. बता दें कि इससे पहले ग़ाज़ा पट्टी पर शासन चलाने वाले चरमपंथी समूह हमास ने कहा है कि उसने 20 मिनट के भीतर इसराइल की तरफ़ पांच हज़ार रॉकेट दागे हैं.

ये भी पढ़ें: Israel-Gaza Conflict: हमास ने तेल अवीव पर दागे 5000 रॉकेट, रिहायशी इमारतों को बनाया निशाना, इजराइल ने भी किया ऐलान-ए-जंग



[ad_2]