यूपी के कानपुर का मामला: निलंबित करोड़पति सीओ के साथियों की संपत्तियों की भी होगी जांच

Kanpur News: कानपुर में चर्चित भूमाफिया अखिलेश दुबे के प्रकरण में फंसे निलंबित सीओ ऋषिकांत शुक्ला के साथियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। कमिश्नरी पुलिस ने एसआईटी के साथ मिलकर गोपनीय तरीके से उन पुलिसकर्मियों की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है, जो उनके साथ लंबे समय तक तैनात रहे।

कानपुर के भूमाफिया अखिलेश दुबे प्रकरण में फंसे सीओ ऋषिकांत। सोशल मीडिया

Kanpur News: कानपुर में चर्चित भूमाफिया अखिलेश दुबे के प्रकरण में फंसे निलंबित सीओ ऋषिकांत शुक्ला के साथियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। कमिश्नरी पुलिस ने एसआईटी के साथ मिलकर गोपनीय तरीके से उन पुलिसकर्मियों की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है, जो उनके साथ लंबे समय तक तैनात रहे।

Kanpur News: कानपुर में निलंबित सीओ ऋषिकांत शुक्ला के साथ लंबे समय तक शहर में तैनात रहे कुछ पुलिसकर्मियों की संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। कमिश्नरी पुलिस के अधिकारी और एसआईटी यह जानना चाह रही है कि पुलिस सर्विस के दौरान उनके पास इतनी संपत्ति कैसे आई है। यह किस तरह से बनाई गई। इन सभी की गुपचुप तरीके से रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।

Kanpur News: इसमें एलआईयू के साथ कुछ विशेष पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीओ ऋषिकांत शुक्ला पर अखिलेश दुबे के साथ मिलीभगत कर संपत्तियों के अवैध कारोबार करने के आरोप लगे। एसआईटी ने सबूत मांगे जिस पर शिकायकर्ताओं ने उनकी पत्नी, भतीजे और अन्य रिश्तेदारों के नाम से 33 कंपनियां बनाकर कारोबार होने के सबूत दिए।

पुलिसकर्मियों की संपत्तियों की जांच शुरू

सूत्रों के मुताबिक ऋषिकांत शुक्ला शहर में लंबे समय तक तैनात रहे हैं। उनको यहीं पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है। सीओ की टीम में शामिल कुछ पुलिसकर्मी आज भी अलग अलग थानों में तैनात हैं या फिर से कानपुर आ गए हैं। उनके भी मैरिज हॉल, होटल, धर्मशालाएं हैं। इन पुलिसकर्मियों की संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है।

एसआईटी को बेनामी संपत्तियां भी मिलीं

एसआईटी को राजस्थान, नोएडा और दिल्ली में बेनामी संपत्तियों के सबूत मिले हैं। इनकी रिपोर्ट भी पुलिस मुख्यालय भेजी गई हैं। यह सबूत भी ऋषिकांत शुक्ला के साथ पूर्व में रहने वाले कुछ शातिरों ने दिए हैं। पुलिस उनकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़े :

ऋषिकांत शुक्ला की ये हैं संपत्तियां

  • अरजोरा मऊ सिकंदरपुर, उन्नाव: कृषि भूमि, कीमत 18.5 करोड़।
  • मिर्जापुर, उन्नाव: कृषि योग्य भूमि, कीमत 13.5 करोड़।
  • गोपालपुर, कानपुर: कृषि योग्य भूमि, कीमत 13 करोड़।
  • सन्नी सिकंदरपुर, सरोसी, उन्नाव: कृषि योग्य भूमि, कीमत 3.5 करोड़।
  • ग्राम कनिकामऊ, उन्नाव: कृषि योग्य भूमि, कीमत चार करोड़।
  • शंकरपुर सराय, उन्नाव: कृषि योग्य भूमि, कीमत तीन करोड़।
  • ग्राम मजरा, उन्नाव: कृषि योग्य भूमि, कीमत 50 लाख।
  • आजादनगर, कानपुर: मकान, कीमत 10 करोड़।
  • श्री रामकृपा स्टेट, ख्यौरा: भूखंड, कीमत दो करोड़।
  • मैनावती मार्ग ख्यौरा कछार: कृषि योग्य भूमि, कीमत छह करोड़।
  • मैनावती मार्ग ख्यौरा, कछार: भूखंड, कीमत एक करोड़।
  • अरजोरामऊ, उन्नाव: आवासीय मकान, कीमत एक करोड़।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02