इंडिगो विमान का हवा में एक इंजन हुआ फेल, 17 मिनट हवा में चक्कर काटने के बाद मुंबई में कराई आपात लैंडिंग

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो कंपनी की फ्लाइट में इंजन की खराबी आ गई। इस कारण प्लेन की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान उड़ान भरने के बाद लगभग 17 मिनट तक हवा में घूमता रहा। हाल ही में विमानों में तकनीकी दिक्कतों के कई मामले सामने आने से यात्री दहशत में हैं।

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो कंपनी की फ्लाइट में इंजन की खराबी आ गई। इस कारण प्लेन की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान उड़ान भरने के बाद लगभग 17 मिनट तक हवा में घूमता रहा। हाल ही में विमानों में तकनीकी दिक्कतों के कई मामले सामने आने से यात्री दहशत में हैं।

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इंडिगो का प्लेन दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुआ था। लेकिन अचानक प्लेन का इंजन फेल हो गया और करीब 17 मिनट तक प्लेन हवा में ही अटका रहा। हालांकि प्लेन में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पांच साल में इंजन फेल होने के 65 मामले

इसके बाद पायलट ने प्लेन की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से अब तक प्लेन में तकनीकी दिक्कतों के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक आरटीआई रिपोर्ट में तो ये खुलासा हुआ है कि पिछले 5 साल में भारत में प्लेन के इंजन फेल होने के 65 मामले सामने आ चुके हैं।

लखनऊ से दुबई जा रही फ्लाइट हुई निरस्त

इसके पहले बुधवार सुबह दुबई से लखनऊ पहुंची एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इंजीनियरों ने जांच के बाद उड़ान को निरस्त कर दिया। विमान में बैठे सभी 166 यात्रियों को होटल में ठहराया गया है। बोर्डिंग और चेकइन प्रक्रिया के बाद सभी 166 यात्री विमान में बैठ गए थे।

ठीक नहीं हो सकी गड़बड़ी

पायलट ने जैसे ही विमान के इंजन को स्टार्ट किया, उसमें कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई। पायलट ने एटीसी को उड़ान होल्ड करने के लिए सूचना दी। एअर इंडिया के इंजीनियर मौके पर पहुंचे, लेकिन गड़बड़ी ठीक नहीं हो सकी। इसके बाद उड़ान को निरस्त कर दिया गया। पिछले दिनों भी हैदराबाद जाने वाली उड़ान को बोर्डिंग प्रक्रिया के बाद निरस्त करना पड़ा था।

लैंडिंग के दौरान गो अराउंड करना पड़ा

मंगलवार को दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट को जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान गो अराउंड करना पड़ा। पहले प्रयास में अस्थिर एप्रोच के कारण फ्लाइट ने गो अराउंड किया और दूसरी कोशिश में ये सुरक्षित रूप से लैंड हो गई। 9 जुलाई को दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान पक्षी टकराने के कारण वापस पटना लौट गई।