
Gen Z protest Nepal: नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन का आज तीसरा दिन है। हिंसक प्रदर्शन रोकने के लिए सेना ने मंगलवार रात 10 बजे से पूरे देश का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है। इसके बाद भी कई इलाकों में हिंसा जारी है।
Gen Z protest Nepal: प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार शाम सुप्रीम कोर्ट में आग लगा दी थी, जिसके चलते 25 हजार से ज्यादा केस फाइलें राख में बदल गईं। वहीं, आज सेना ने 27 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। सेना का कहना है कि ये लोग स्थिति का गलत फायदा उठाकर तोड़फोड़, अराजकता, लूटपाट, आगजनी और नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहे थे।

पुलिस ने इनके पास से 33.7 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं। इसके अलावा 23 बंदूकें, मैगजीन और गोलियों सहित 31 अलग-अलग तरह के हथियार भी जब्त किए गए हैं। केपी शर्मा ओली पीएम पद से इस्तीफा देकर काठमांडू छोड़ चुके है। यहां हिंसक प्रदर्शन में अब तक 23 लोगों की मौत हुई, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं।
तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों के घर जलाए
आंदोलनकारियों ने कल नेपाल के 3 प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खलान और पुष्प कमल दहल प्रचंड के घर में आग लगा दी। पूर्व पीएम झालानाथ खनाल के घर में आग लगाने से उनकी पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से जल गईं। उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को उनके घर में घुसकर पीटा, जबकि वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को काठमांडू में उनके घर के पास दौड़ा-दौड़ाकर मारा।

कार शोरूम में युवती की जली लाश मिली
नेपाल में मंगलवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान पोखरा महानगरपालिका-9 में प्रदर्शनकारियों ने एक कार शोरूम में आग लगा दी, जिसमें बुधवार को एक युवती की लाश मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। शोरूम हिमालया ऑर्गेनाइजेशन की थी। पुलिस के अनुसार, मृतक युवती शोरूम में सहायक के रूप में काम करती थी। प्रदर्शनकारियों के लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी शुरू होने पर वह पहले भाग गई थी, लेकिन बाद में अपना मोबाइल फोन लेने लौटी और आग में फंस गई। प्रदर्शन में अब तक 23 लोग मारे गए हैं।
पूर्व पीएम देउबा के घर से मिली जले हुए नोटों की गड्डी
नेपाल के पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा के बुधनील कांठा घर के पास से लोगों को जले हुए नोटों की गड्डी मिली है। सोशल मीडिया पर लोग इसके वीडियो शेयर कर रहे हैं। देउबा के घर को प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को आग के हवाले कर दिया था।

दिल्लीबाजार जेल से कैदियों ने भागने की कोशिश की
नेपाल के दिल्लीबाजार जेल से कैदियों ने भागने की कोशिश की, हालांकि वो इसमें कामयाब नहीं रहे। सेना ने बताया कि स्थिति को काबू करने के लिए सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है। कैदी सड़कों पर नारे लगाते हुए उतर आए थे, जबकि सेना ने आवाजाही रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है।
नेपाल के नवलपरासी जेल से 500 कैदी फरार
नेपाल के नवलपरासी पश्चिम जिला कारागार से 500 से ज्यादा कैदी फरार हो गए। जेल के अंदर उन्होंने आगजनी की और रिहाई की मांग करते हुए नारे लगाए। उन्हें नियंत्रित करने के प्रयासों के बावजूद, ज्यादातर कैदी भागने में कामयाब रहे। स्थिति को संभालने के लिए जेल के अंदर सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया था।
यह भी पढ़ें:
- नेपाल में चल रहे हिंसक प्रदर्शन में पूर्व पीएम देउबा और उनकी पत्नी पर हमला, पूर्व पीएम खानल की पत्नी की मौत
- नेपाल में दूसरे दिन भी युवाओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के आवास पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, ओली का मांगा इस्तीफा
- खूनी प्रदर्शन के बाद नेपाल के 10 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, पीएम केपी ओली भी दुबई भागने की फिराक में
- नेपाल में हिंसा का भारत में बड़ा असर, सीमा पार से बातचीत बंद, बेटी-रोटी वालों को नहीं मिल रही खोज-खबर
- ये है नेपाल में हिंसा की असली वजह, सोशल मीडिया से कमाई का जरिया बाधित होने से उग्र हुए युवा
- सोशल मीडिया एप्स पर बैन के बाद नेपाल में भड़की हिंसा, सड़कों पर युवा; 19 की मौत और सैकड़ों घायल
सुप्रीम कोर्ट में आग से खाक हुईं 25 हजार फाइलें
नेपाल के चितवन जिले में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट और सरकारी वकीलों के ऑफिस में आग लगाई गई, जिससे कई कागजात नष्ट हो गए। सुप्रीम कोर्ट परिसर में वाहनों में आग लगा दी गई। आईटी कक्ष में घुस गए। उन्होंने उसे भी आग लगा दी। मुख्य न्यायाधीश और मुख्य रजिस्ट्रार के कक्षों को जला दिया। 25,000 मामलों की फाइलें राख में बदल गई हैं। तोड़फोड़ और आगजनी के कारण सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट बंद है, हालांकि डेटा का बैकअप लिया गया था।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











