Philippines 42 Airports On High Alert After Threating Email Claims Bombs Planted To Commercial Planes

[ad_1]

Philippines Airports On High Alert: फिलीपींस (Philippines) के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि उन्हें एक ईमेल के जरिए कॉर्मशियल प्लेन में बम रखे जाने की खबर मिली है. इसके बाद सिविल एविएशन अथॉरिटी ने शुक्रवार (6 अक्टूबर) को 42 एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा है.

फिलीपींस के सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने एक मीडिया एडवाइजरी में कहा कि तत्काल बढ़ाए गए सभी सुरक्षा उपाय फिलीपींस के 42 कॉर्मशियल एयरपोर्ट पर लागू किए जा रहे हैं. इस दौरान बम से जुड़ी चेतावनियों की जानकारी की जांच पड़ताल की जा रही है.

सेबू और पालावान द्वीप जाने वाली फ्लाइट
CAA ने अपनी तरफ से दी गई जानकारी में कहा कि बम को लेकर चिन्हित की गई फ्लाइट सेबू, बिकोल, दावाओ और पलावन की ओर जा रही थीं और चेतावनियां हवाई यातायात सेवाओं को ईमेल के जरिए प्राप्त हुई थीं. सेबू और पालावान द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए लोकप्रिय स्थल हैं. हालांकि, ये अब तक पता नहीं चल पाया है कि धमकियां कब जारी की गईं. इसके अलावा कहा गया है जानकारी अभी सत्यापन के अधीन है, सभी एयरपोर्ट पर तत्काल सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं.’ 

फिलीपींस के परिवहन मंत्री का बयान
फिलीपींस के परिवहन मंत्री जैमे बॉतिस्ता ने कहा कि मनीला के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभी टर्मिनलों पर गश्ती दल और K9 यूनिट तैनात की गई हैं और कानून प्रवर्तन एजेंसियां बारीकी से कॉर्डिनेट कर रही हैं. उन्होंने एक बयान में कहा, “किसी भी निर्धारित फ्लाइट पर कोई अपेक्षित प्रभाव नहीं पड़ेगा और हम यात्रा करने वाले लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोटोकॉल लागू हों.”

रिकार्डो सी. बनायत का ऑर्डर
सुरक्षा और खुफिया सेवा (CSIS) सहायक महानिदेशक रिकार्डो सी. बनायत ने एक प्रेस रिलीज ऑर्डर जारी कर सभी CAAP एयरपोर्ट और क्षेत्रीय केंद्रों को एयरपोर्ट में यात्रियों और वाहन यातायात की अपेक्षित उच्च मात्रा का प्रबंधन करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया गया है. CAAP ने कहा कि यह यात्रियों, एयरपोर्ट कर्मचारियों और एयरपोर्ट की सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है.

यात्रियों और कार्गो के गहन निरीक्षण के साथ-साथ कर्मचारियों और वाहनों दोनों के लिए सख्त पहुंच नियंत्रण प्रक्रिया लागू की जाएंगी. CAAP-CSIS ने कहा कि उसके स्टाफ खुफिया और निगरानी अभियानों को तेज करने के लिए फिलीपींस नेशनल पुलिस एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप (PNP-AVSEGRU) और सेना के साथ मिलकर सहयोग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:Watch: पाकिस्तान में गुस्साई भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बनाया निशाना, गाड़ी पर किया हमला, वीडियो वायरल

[ad_2]