
US-China trade war: दुर्लभ खनिज पाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के आगे नतमस्तक हो गए हैं। उन्होंने शी जिनपिंग के साथ हुए समझौते के बाद चीन पर 10% टैरिफ घटा दिया है। ट्रंप और जिनपिंग गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के बुसान में मिले। इस दौरान दोनों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
US-China trade war: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एलान किया कि उनके और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दुर्लभ खनिजों (रेयर अर्थ) को लेकर सहमति बन गई है। ट्रंप ने बताया कि चीन अगले एक साल तक अमेरिका को रेयर अर्थ सप्लाई करने के लिए तैयार हो गया है।
57 से घटकर 47 प्रतिशत पर आया टैरिफ
ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने चीन पर फेन्टानिल (मादक पदार्थ) को लेकर लगाए गए टैरिफ को 10 फीसदी पर लाने का फैसला कर लिया है। इसी के साथ चीन पर अब अमेरिका का कुल टैरिफ 57 फीसदी से घटकर 47 प्रतिशत पर आ गया है।
ट्रंप बोले- हमने सारे विवाद निपटा लिए
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग गुरुवार को ही दक्षिण अफ्रीका के बुसान में मिले। इस दौरान दोनों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच सभी विवाद निपटा लिए गए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि चीन के साथ समझौता एक साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। यह पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद होगा।

रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में सहयोग करेंगे
ट्रंप ने कहा कि शी और उनके बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में सहयोग पर भी बात हुई है। उन्होंने कहा, “यूक्रेन का मुद्दा बैठक के दौरान मजबूती से उठा। हमने काफी लंबे समय तक बात की और दोनों साथ काम करेंगे और देखेंगे कि इस मुद्दे पर क्या-कुछ किया जा सकता है।”
अमेरिका से सोयाबीन खरीदेगा चीन
ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और बीजिंग कई मुद्दों पर सहमत हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका तुरंत प्रभाव से फेंटेनिल की अमेरिका में तस्करी को लेकर लागू किए गए टैरिफ को हटा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन ने अमेरिका से बड़ी मात्रा में सोयाबीन खरीदने का वादा किया है।
यह भी पढ़े :
- चुनाव से पहले बिहार में कत्लेआम, सीवान में एएसआई का गला रेतकर खेत में फेंका
- दुल्हन के जोड़े में दिखीं परदेस गर्ल महिमा, संजय मिश्रा के पास शादी की चर्चा! जानें सच
- बिहार चुनाव में राहुल-प्रियंका गांधी की होंगी 15 रैलियां, छपरा में पीएम मोदी की सभा आज
ताइवान पर नहीं हुई ट्रंप-जिनपिंग के बीच चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी बातचीत में ताइवान का मुद्दा नहीं उठा। गौरतलब है कि चीन हमेशा से ताइवान पर दावा करता रहा है, हालांकि अमेरिका चीन की मुख्य भूमि से दूर इस द्वीप की स्वायत्तता का समर्थन करता आया है। ऐसे में माना जा रहा था कि चीनी राष्ट्रपति ताइवान के मुद्दे को ट्रंप के सामने उठाएंगे।
अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अप्रैल में चीन जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद शी अमेरिका का दौरा करेंगे, जहां वे या तो वॉशिंगटन डीसी या फिर फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित ट्रंप के आवास पर भी आ सकते हैं।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











