
India’s Independence Day: भारत ने शुक्रवार को आजादी का 79वां पर्व उत्साह और गौरव के साथ मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। कहा कि ये दिवस 140 करोड़ संकल्पों का महापर्व है। पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 12वीं बार ध्वजारोहण किया।
India’s Independence Day : पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का ये पर्व सामूहिक सिद्धियों और गौरव का पर्व है। हृदय उमंग से भरा हुआ है। देश एकता की भावना को मजबूती दे रहा है। 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हैं। भारत के हर कोने से, हिमालय हो या रेगिस्तान हो या समुद्र तट हो, हर तरफ एक ही गूंज है- हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है।’
देश के नौजवानों की रोजी रोटी छीन रहे घुसपैठिए
पीएम मोदी ने कहा, सोची समझी साजिश के तहत देश की डेमोग्रॉफी को बदला जा रहा है। एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। ये घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी रोटी छीन रहे हैं। बहन बेटियों को निशाना बना रहे हैं। ये बर्दाश्त नहीं होगा। घुसपैठिये भोले-भाले आदिवासियों को भ्रमित करके उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। ये देश सहन नहीं करेगा।
पूर्वजों ने त्याग और बलिदान से आजादी पाई
हमारे पूर्वजों ने त्याग और बलिदान से आजादी पाई है। उन महापुरुषों के लिए सच्ची श्रद्धा ये है कि हम घुसपैठियों को स्वीकार नहीं करें, आज लाल किले की प्राचीर से कहना चाहता हूं कि हमने एक हाई पावर डेमोग्राफी कमिशन शुरू करने का निर्णय किया है, ये मिशन के द्वारा ये जो भीषण संकट नजर आ रहा है, उसको निपटाने के लिए तय समय में अपने कार्य को करेगा।
नक्सलवाद की जड़ों पर हमला किया
कभी देश के 125 जिलों में नक्सलवाद अपनी जड़े जमा चुका था। माओवाद की चंगुल में हमारे जनजातीय क्षेत्र हमारे जनजातीय नौजवान फंसे हुए थे और आज 125 जिलों में कम होते होते हम 20 पर ले आए हैं, उन जनजातीय समाज की सबसे बड़ी हमने सेवा की है। जो क्षेत्र कभी रेड कॉरडोर के रूप में जाने जाते थे वो आज ग्रीन कॉरिडोर बन रहे हैं।

आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ
आज से 100 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, 100 साल की राष्ट्र की सेवा एक बहुत ही गौरवपूर्ण पृष्ट है। व्यक्ति निर्माता से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर 100 साल मां भारती के कल्याण का लक्ष्य लेकर मातृभूमि के लिए अपना जीवन समर्ति किया, सेवा, समर्पण संगठन और अप्रतिम अनुशासन जिसकी पहचान रही है ऐसा आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है।
हम स्वदेशी मजबूरी में नहीं, मजबूती के साथ उपयोग करेंगे, मजबूती के लिए उपयोग करेंगे और जरूरत पड़ी तो औरों को मजबूर करने के लिए उपयोग करेंगे। यह हमारी ताकत होनी चाहिए, हमारा मंत्र होना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी

रोजगार योजना आज से देशभर में लागू
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त के दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ की योजना शुरू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर दी गई है। निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले लड़के और लड़कियों को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। इससे 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मोदी का ऐलान- दीवाली पर दूंगा डबल तोहफा
पीएम मोदी ने कहा कि हमें नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म के लिए टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है। इस दिवाली में आपकी डबल दिवाली करने वाला हूं। समय की मांग है कि जीएसटी की दरों की समीक्षा हो। हम नई जेनरेशन का जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं। सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम होगा। जीएसटी की दरें कम होंगी।
यह भी पढ़े: जस्टिस वर्मा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित, महाभियोग प्रक्रिया शुरू
वोकल फोर लोकल पर करें फोकस
पीएम मोदी ने कहा, देशवासियों का एक ही मंत्र होना चाहिए, समृद्ध भारत। अगर कोटि कोटि लोगों के बलिदान से स्वतंत्र भारत हो सकता है तो कोटि-कोटि लोगों के संकल्प से आत्मनिर्भर बनने से स्वदेशी मंत्र के जपने से समृद्ध भारत भी बन सकता है। वो पीढ़ी स्वतंत्र भारत के लिए खप गई थी ये पीढ़ी समृद्ध भारत के लिए कदम उठाए यही समय की मांग है।

जिसमें हो मिट्टी की महक वही खरीदें
भारत के नागरिकों के पसीने से बनी हुई वो चीजें जिसमें भारत की मिट्टी की महक हो और जो भारत के आत्मनिर्भर के संकल्प को ताकत देता हो हम उसी को खरीदेंगे। हम उसी का उपयोग करेंगे। ये हमारा सामूहिक संकल्प हो। देश में ऐसे कारोबारी आगे आए जिसकी दुकान पर लिखा हो हम स्वदेशी माल, हम स्वदेशी मजबूरी में नहीं मजबूती के साथ उपयोग करेंगे।
गगनयान की तैयारी, दुनिया को दिया संदेश
हम स्पेस में हम अपने दम पर गगनयान की तैयारी कर रहे हैं, हम अपने बलबूते पर हम अपना स्पेस स्टेशन बनाने पर काम कर रहे हैं। हमारे देश में 300 से ज्यादा स्टार्टअप काम कर रहे हैं। मैं युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियर, युवाओं को आह्वान है क्या हम अपना मेड इंडिया फाइटर जेट के लिए जेट इंजन हमारा होना चाहिए। क्या समय की मांग नहीं है कि रिसर्च और डिवेलपमेंट में और ताकत लगाए।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











