Russian President Vladimir Putin Suffered A Heart Attack Fell On The Floor Of His House

[ad_1]

Russian President Vladimir Putin Heart Attack:  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई महीनों से चल रही अटकलों के बाद कथित तौर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. इस खबर को टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ने साझा किया है. इस संगठन का दावा है कि यह रूस में रिटायर खुफिया अधिकारियों और क्रेमिलन के अधिकारियों से जानकारी निकालते हैं.

टेलीग्राम ग्रुप की खबर को ब्रितानी न्यूज आउटलेट्स द मिरर, जीबी न्यूज और द एक्सप्रेस ने छापा है. खबर के मुताबिक, पुतिन को रविवार रात करीब 9.05 बजे अपने बेडरूम के फर्श पर खाने-पीने की चीजों के पास में गिरा हुआ पाया गया.जब उनके सुरक्षाकर्मियों ने शोर और राष्ट्रपति के फर्श से टकराने की आवाज सुनी तो वे कमरे में पहुंचे.

[ad_2]