
Swami Chaitanyananda:साधू का चोला ओढ़कर रहने वाले स्वामी चैतन्यानंद के काले कारनामों की परतें अब खुलने लगीं हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चैतन्यानंद दुबई के अमीरजादों को भारत से कॉलेज की लड़कियां सप्लाई करता था।
Swami Chaitanyananda: देश की राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में 17 छात्राओं के यौन शोषण मामले में गिरफ्तार स्वामी चेतान्यानंद को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलसा हुआ है। स्वामी चेतान्यानंद की गिरफ्तारी के बाद अब उसके काले कारनामों से पर्दा उठ रहा है।
पीड़ित छात्राओं के साथ हुई चैट में खुलासा
आरोपी स्वयंभू स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी ने कुछ पीड़ितों से दुबई के शेख के लिए लड़की का इंतजाम करने के बारे में पूछा था। आरोपी ने छात्रा से उसकी जूनियर व अन्य दोस्त के बारे में बताने को कहा था। ये सनसनीखेज खुलासा आरोपी की पीड़ित छात्राओं के साथ हुई चैट के बाहर आने पर हुआ है। आरोपी की पीड़ित छात्राओं के साथ की गई काफी मात्रा में चैट उसके मोबाइल से मिली हैं।
यह भी पढ़ें:
- गांधी जयंती पर बापू की पीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले- साहस और सादगी ला सकती है बड़े बदलाव
- चक्रवाती तूफान के पांच दिन बाद फिलीपींस में भूकंप से तबाही, 60 लोगों की मौत, कई इमारतें ढहीं
- तमिलनाडु के पावर प्लांट में निर्माणधीन इमारत ढ़हने से 9 लोगों की मौत, सुरक्षा उपकरण में लापरवाही
बाबा भक्तों व महिला अनुयायियों को बहकाता था
पुलिस को काफी सारी ऐसी चैट मिली हैं कि उसमें बहुत ज्यादा अश्लील बातें कर रखी हैं। उसने एक छात्रा से पूछा कि दुबई का शेख जिस्मानी संबंध बनाना चाहता है, उसके कोई दोस्त या जूनियर है। इस पर पीड़िता बिल्कुल मना कर देती है। इन चैट्स से साफ हो गया है कि कथित बाबा न सिर्फ अपने भक्तों और महिला अनुयायियों को बहकाता था, बल्कि विदेशी शेखों तक को लड़कियां सप्लाई करता था।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











