Home ताजा ख़बरें मौसम लगातार बढ़ रहा गंगा का जल स्तर, बारिश के चलते चित्रकूट और...

लगातार बढ़ रहा गंगा का जल स्तर, बारिश के चलते चित्रकूट और औरैया में चार लोगों की मौत, कानपुर में बढ़ी बैचेनी

पूरे प्रदेश में तेज बारिश और नदियों का बढ़ता जलस्तर चिंता बढ़ा रहा है। इसके चलते जनधन की हानि हो रही है। चित्रकूट में दीवार गिरने की वजह से चार बकरियों सहित एक महिला की मौत हो गई। जबकि औरैया में छत गिरने से दादी और दो पौत्रियां दब गईं। दम घुटने की वजह से तीनों की मौत हो गई। गंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़ता ही जा रहा।

पूरे प्रदेश में तेज बारिश और नदियों का बढ़ता जलस्तर चिंता बढ़ा रहा है। इसके चलते जनधन की हानि हो रही है। चित्रकूट में दीवार गिरने की वजह से चार बकरियों सहित एक महिला की मौत हो गई। जबकि औरैया में छत गिरने से दादी और दो पोतियां दब गईं। दम घुटने की वजह से तीनों की मौत हो गई। गंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़ता ही जा रहा।

उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। पहले यमुना की बाढ़, फिर गंगा का रौद्र रूप तटवर्ती जिलों की बैचेनी बढ़ा रहा है। वहीं तेज बारिश की वजह से कच्चे और जर्जर घर गिर रहे हैं। बारिश की वजह से चित्रकूट में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, औरैया में कच्ची छत गिरने से उसमें दबकर एक दादी और उनकी दो पौत्रियों ने दम तोड़ दिया।

24 घंटे में 22 सेंटीमीटर बढ़ी गंगा, गांवों में अलर्ट

लगातार गंगा जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जल स्तर बीते 24 घंटे में 22 सेंटीमीटर बढ़ गया है। शुक्रवार को शुक्लागंज की तरफ गंगा का जलस्तर 111.64 मीटर पहुंच गया है जोकि गुरुवार को 111.42 मीटर था। चेतावनी बिंदु से गंगा का जलस्तर 1.34 मीटर ही दूर रह गया है। अफसरों की मानें तो अभी गंगा का जलस्तर और बढ़ेगा। गंगा के किनारों से जुड़े गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गयी है। बनिया पुरवा, भारत पुरवा नत्थू पुरवा चैनपुरवा, ईश्वरी गंज रमेल का कटरी इलाका बनिया पुरवा दुर्गापुरवा, मक्कापुरवा,चैनपुरवा,भगवान दीनपुरवा समेत आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है।

उन्नाव में जारी किया गया तटवर्ती लोगों के लिए अलर्ट

गंगा नदी का जलस्तर बीते 20 घंटों में 12 सेंटीमीटर और बढ़ गया है। शुक्लागंज में गंगा का चेतावनी बिंदु 112.000 मीटर व खतरे का निशान 113.000 मीटर पर है। फिलहाल गंगा चेतावनी बिंदु से 38 सेंटीमीटर दूर है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीते गुरुवार को शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 111.500 मीटर रिकार्ड किया गया था। जो कि शुक्रवार दोपहर दो बजे 12 सेंटीमीटर बढ़कर 111.620 मीटर हो गया है। तटवर्ती मुहल्लों में रहने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। प्रशासन सतर्क है।

फर्रुखाबाद में यमुना घटी पर गंगा चेतावनी बिंदु से 11 सेमी ऊपर

यमुना का जलस्तर बाढ़ जैसी विभीषिका का दर्द देने के बाद घटता जा रहा है। शुकवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य भी धीमी गति से चलते हुए दिखाई दिए। वहीं बाढ़ की जद में आए प्रभावित घरों को दुरुस्त करते रहे। यमुना का जलस्तर 1.66 मीटर घटकर 93.27 मीटर जा पहुंची हैं। वहीं गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से अब तक 11 सेमी जा पहुंचा है। गंगा 99.91 मीटर जा पहुंचा। खतरे के निशान से 95 सेमी नीचे बह रही है। बाढ़ नियंत्रण प्रभारी निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि यमुना का जलस्तर घटा है और गंगा में जलस्तर की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों से जुड़े लेखपालों और राजस्व कर्मियों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंट्रंप के टैरिफ फरमान पर भारत का पलटवार, रक्षा मंत्री का अमेरिकी दौर और हथियार, एयरक्राफ्ट खरीदने का प्लान रद्द

बारिश में कच्ची दीवार ढही, महिला की मौत, दो बच्चे घायल

चित्रकूट कोतवाली क्षेत्र में रात भर हुई बारिश से घर की कच्ची दीवार गिरने से एक महिला और घर में बंधी चार बकरियों की दबकर मौत हो गई। जबकि महिला के एक बेटी और एक बेटा घायल हो गया। दीवार गिरने से कई घंटों तक गांव में अफरातफरी का माहौल रहा है। घटना की जानकारी पर खुद एसडीएम मऊ सौरभ यादव और क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह के साथ मौके पहुंचे।

भूसा निकालने गई थी महिला

शेशा सुबकरा गांव निवासी 44 वर्षीय सुमैंना पत्नी छोटेलाल शुक्रवार सुबह 9 बजे अपने घर में अपने 12 वर्षीय बेटे मनीष और 16 वर्षीय बेटी मनीषा के साथ भूसा निकालने और अंदर बंधी बकरियों को बाहर निकालने गईं थी। तभी कच्चे मकान की दीवार गिर जाने से महिला और उसके बेटे बेटियां सहित घर के अंदर 8 बकरियां मलबे में दब गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दौड़कर महिला के बेटे और बेटी सहित चार बकरियों को तुरंत बाहर निकाल लिया है जिससे घायल दोनों बेटे और बेटी को इलाज के लिए मऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती करवाया गया। वहीं दो घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद महिला सहित चार बकरियों को बाहर निकाला जिसमें से चार बकरियों सहित महिला की मौके ओर ही मौत हो गई थी।

औरेया में दम घुटने से दादी और दो पोतियों की मौत

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतापुर में बुधवार रात करीब 10.30 बजे कमरे की कच्ची छत भरभराकर गिर गई थी। जिसमें टीवी देख रही पौत्री और पूजा कर रही दादी दब गई। छत गिरने की आवाज से ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मसक्कत के बाद करीब 1.10 घंटा बाद तीनों को बाहर निकाला और शहर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डीएम और एसपी अभिजीत आर संकर समेत अन्य अधिकारी पहुंचे थे। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दम घुटने की पुष्टि हुई है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version