
[ad_1]
Israel Palestine Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि उन्होंने बंधकों छुड़ाने के लिए वार्ता के दौरान इजरायल से गाजा में हमास के खिलाफ जारी उसकी जंग को तीन दिन से ज्यादा रोकने के लिए कहा है.
व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि इजरायल उत्तरी गाजा में नागरिकों को निष्कासन करने देने के लिए लड़ाई में हर रोज 4 घंटे के ‘मानवीय विराम’ पर सहमत हो गया है. बाइडेन प्रशासन ने कहा है कि उसने नागरिकों की निकासी के लिए एक दूसरा रास्ता सुरक्षित कर लिया है. यह जानकारी गुरुवार (9 नवंबर) को न्यूज एजेंसी एपी ने दी.
अब तक 12 हजार से ज्यादा मौतें
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर पर कई हमले किए हैं, जिनके चलते कम से कम 10 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 16 लोग घायल हुए हैं.
चरमपंथी संगठन हमास की सैन्य शाखा अल-कासिम ब्रिगेड मे कहा है वह इजरायली बलों का सामना कर रही है क्योंकि वे गाजा में भीतर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.
7 अक्टूबर को हमास ने दक्षिणी इजरायल में अचानक हमला किया था, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच जंग जारी है. इजरायल लगातार हमास के खिलाफ एयरस्ट्राइक कर रहा है और जमीनी स्तर पर भी टैंकों, बख्तरबंद वाहनों और पैदल सैनिकों की कार्रवाई के जरिये छापे मारे जा रहे हैं.
अलजजीरा के मुताबिक, जंग शुरू होने से अब तक गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 10,812 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. वहीं, हमास के हमलो में इसी अवधि के दौरान 1,400 से ज्यादा इजरायलियों की मौत हुई है.
[ad_2]










