UT 69 Actor Raj Kundra Wants To Work With Deepika Padukone Shilpa Shetty Husband Says Wo Meri Favourite Heroine Hai | बॉलीवुड डेब्यू के बाद अब SRK की इस हीरोइन के साथ फिल्म करना चाहते हैं Raj Kundra, कहा

[ad_1]

Raj Kundra Favourite Heroine: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म यूटी 69 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. पॉर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा की इस फिल्म में दिखाया गया है कि जेल के अंदर उन्हें किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

शाहरुख खान की इस एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते हैं राज कुंद्रा 
वहीं अपनी पहली फिल्म करने के बाद राज कुंद्रा ने बताया कि अब वह किस हीरोइन के साथ फिल्म करना चाहते हैं. हाल ही में शेयर चैट पर ‘रैपिड फायर सेगमेंट’ के दौरान राज कुंद्रा ये खुलासा किया है वह अपने ओपोजिट बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस को लेना चाहते हैं. राज कुंद्रा कहते हैं कि वह दीपिका पादुकोण के साथ काम करना चाहेंगे. वह उनकी फेवरेट हीरोइन है.


इस वजह से फिल्म का नाम रखा गया यूटी 69 
यूटी 69 की बात करें तो राज कुंद्रा अंडर ट्रायल पर थे और उनका कैदी नं. 69 था. इसलिए फिल्म का नाम UT 69 रखा गया वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि जेल के अंदर सेलेब्स को क्या-क्या सहना पड़ता है और वहां की जिंदगी कैसी होती है. 

फिल्म के जरिए राज कुंद्रा ने किए खुलासे
वहीं इस फिल्म के जरिए राज कुंद्रा ने कई खुलासे भी किए हैं. हर हफ्ते शिल्पा शेट्टी अपने पति को खत भी लिखा करती थीं. लेटर में शिल्पा अपने शूटिंग और बच्चों के बारे में बताया करती थीं. वहीं जेल के अंदर रहने के बाद राज कुंद्रा वीगन से नॉन वेजिटेरियन बन गए.

ये भी पढ़ें: Ghoomer OTT Release: अभिषेक बच्चन स्टारर ‘घूमर’ की ओटीटी रिलीज पर Amitabh Bachchan हैं बेहद खुश, फिल्म में बेटे की एक्टिंग की जमकर की तारीफ



[ad_2]