Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1Divya Khosla Kumar Pear V Puri Film Earn 65 Lakh On Opening Day Friday Amid Leo Ganpath

[ad_1]

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1: बीते दिन सिनेमाघरों में टाइगर श्रॉफ की गणपत के साथ ‘यारियां 2’ भी रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स से काफी सरहाना मिली है लेकिन ‘यारियां 2’ सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने मे नाकाम साबित हुई और रिलीज के पहले ही दिन फिल्म का टिकट खिड़की पर बुरा हाल हो गया. चलिए यहां जानते हैं ‘यारियां 2’ ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की?

यारियां 2ने पहले दिन कितनी कमाई की?
 ‘यारियां 2’ 2014 में आई फिल्म ‘यारियां’ का एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा सीक्वल है. फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, मिजान जाफरी, पर्ल वी पुरी, वरीना हुसैन और प्रिया प्रकाश वारियर ने एक्टिंग की है. उम्मीद की जा रही थी कि ‘यारियां 2’ अपनी स्टार कास्ट और अट्रैक्टिव म्यूजिक की वजह से यंग ऑडियंस को लुभाएगी लेकिन रिलीज के पहले ही दिन सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया. फिल्म की ओपनिंग काफी निराशाजनक रही है इसी क साथ ‘यारियां 2’ की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए गैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘यारियां 2’ ने रिलीज के पहले दिन महज 60 लाख का बिजनेस किया है.

सिनेमाघरों पर मौजूद तमाम फिल्मों ने बिगाड़ा ‘यारियां 2′ का खेल
‘यारियां 2’ को जहां पहले ही दिन टाइगर की गणपत से क्लैश करना पड़ा है तो वहीं ये ऐसे समय में रिलीज हुई जब सिनेमाघरों में कईं फिल्में दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं. जहां थलपति विजय की लियों ने रिलीज के दो दिनों के भीतर ही गर्दा उड़ाया हुआ है तो वहीं जवान से लेकर फुकरे 3 और मिशन रानीगंज का ऑप्शन दर्शकों के पास मौजूद है. ऐसे में ‘यारियां 2’ की कमाई पर असर पड़ना लाजमी है. अब देखने वाली बात ये है कि वीकेंड और दशहरे की आने वाली छुट्टियों पर क्या ‘यारियां 2’ अच्छा कलेक्शन कर पाएगी या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो जाएगी.  

ये भी पढ़ें:-Ganpath Box Office Collection Day 1: टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे खराब ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी Ganpath, पहले दिन की कमाई जानकर लगेगा झटका

[ad_2]