
Truck driver kidnapping: नवी मुंबई में एक ट्रक दुर्घटना के बाद ड्राइवर अचानक गायब हो गया। पुलिस ने ड्राइवर की खोज की और उसकी लोकेशन पुणे में ट्रेस हुई। जांच करने पर ड्राइवर आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर के घर में मिला जिन्हें पहले यूपीएससी ने जालसाजी के आरोप में निष्कासित कर दिया था। पुलिस ने ड्राइवर को बचाया और पूजा की मां को पूछताछ के लिए बुलाया है।
Truck driver kidnapping: कुछ दिन पहले नवी मुंबई में एक ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर अचानक गायब हो गया। पुलिस उसकी खोज में जुट गई। वहीं, ड्राइवर की लोकेशन पुणे में ट्रेस हुई। ड्राइवर की तलाश में जब पुलिस पुणे पहुंची, तो ड्राइवर आईएएस पूजा खेड़कर के घर में मिला।
जी हां, वही पूजा खेड़कर, जिसे कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने निष्कासित कर दिया था। जालसाजी से परीक्षा पास करने के आरोप में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भी उनकी नियुक्ति को रद कर दिया था।
ड्राइवर को किया किडनैप
मुंबई पुलिस के अनुसार, ट्रक ड्राइवर ने जिस कार को टक्कर मारी थी, उसका नंबर एमएच 12 आरटी 5000 था। हादसे के बाद कार में से 2 लोग निकले। उन्होंने ट्रक ड्राइवर प्रह्लाद कुमार को जबरन कार में बिठा लिया और अपने साथ लेकर चले गए।
मां ने दरवाजा खोलने से किया इनकार
जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले कार को ट्रेस किया। यह कार आईएएस पूजा खेड़कर के पुणे स्थित घर से बरामद की गई। पुलिस ने घर का दरवाजा खटखटाया तो पूजा की मां मनोरमा खेड़कर ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। मनोरमा खेड़कर काफी देर तक पुलिस से बहस कर रही थीं। वहीं, जब पुलिस घर के अंदर पहुंची, तो ट्रक ड्राइवर प्रह्लाद वहीं मौजूद था। पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया और मनोरमा को पूछताछ के लिए थाने आने का समन जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें:
- राजस्थान में समय से पहले मानसून की वापसी, मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, जानें मौसम का ट्रेंड
- वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीजेआई ने तीन प्रावधानों पर लगाई रोक, जानिए क्या दिए आदेश
- कतर पर इजरायली हमले से अरब जगत में गुस्सा-चिंता, अगले हफ्ते दोहा में अरब-इस्लामिक देशों की बैठक
पूजा खेड़कर पर लगे थे आरोप
बता दें कि आईएएस पूजा खेड़कर पर आरोप है कि उन्होंने ओबीसी और दिव्यांग कोटे के तहत मिलने वाले आरक्षण का गलत इस्तेमाल किया है। पूजा पर एक्शन लेते हुए यूपीएससी ने उनपर रोक लगा दी है कि वो जीवनभर एग्जाम नहीं द सकेंगी। केंद्र सरकार ने भी पूजा को पद से निष्कासित कर दिया है।
मां का वीडियो भी हुआ था वायरल
पूजा खेड़कर का मामला सामने आने के बाद उनकी मां मनोरमा खेड़कर का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो जमीन विवाद पर लड़ाई के दौरान बंदूक दिखा रही थीं। इस घटना के बाद रायगढ़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02










