
SpiceJet Incident: मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 में उड़ान के दौरान इंजन फेल होने से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट की सूझबूझ से विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।
SpiceJet Incident: विमान की कंपनी स्पाइसजेट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके तहत मुंबई से कोलकाता आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 को उस समय आपात स्थिति (इमरजेंसी) में लैंड कराना पड़ा जब विमान के एक इंजन में खराबी आ गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी, जिसके बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।
फ्लाइट ने रविवार देर रात आपात स्थिति घोषित की थी। अधिकारियों ने बताया कि विमान को सुरक्षित लैंड कराने के बाद रात 11:38 बजे (23:38) पर फुल इमरजेंसी हटा ली गई। विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़े :
- असम बुलचोल झरने में एनआईटी के तीन छात्र डूबे, मरने वालों में दो यूपी और एक बिहार का
- मध्य प्रदेश : भोपाल के टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, 30 फीट तक उठीं लपटें, करोड़ों का नुकसान
- अमेरिका के फ्लोरिडा में पुलिस से बचकर भाग रहे कार चालक ने 15 लोगों को रौंदा, चार की मौत
घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर तेज हुई थी तैयारी
वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर दमकल की गाड़ियां और मेडिकल टीमें तैनात कर दी गई थीं। लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है ताकि इंजन फेल होने की वजह का पता लगाया जा सके। वहीं यात्रियों को होटल में ठहराया गया है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











