यूपी के माफिया और पूर्व विधायक रहे अनुपम दुबे को दूसरी बार मिली उम्रकैद की सजा, इस हत्याकांड में आया फैसला

Mafia Anupam Dubey: यूपी के फर्रुखाबाद जिले के चर्चित माफिया अनुपम दुबे को पीडब्ल्यूडी ठेकेदार शमीम की हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हालांकि अनुपम एक अन्य हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे मथुरा जेल से बुधवार को फतेहगढ़ न्यायालय लाया गया था।

फतेहगढ़ कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद जेल ले जाया जाता माफिया अनुपम दुबे। सोशल मीडिया।

Mafia Anupam Dubey: यूपी के फर्रुखाबाद जिले के चर्चित माफिया अनुपम दुबे को पीडब्ल्यूडी ठेकेदार शमीम की हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हालांकि अनुपम एक अन्य हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे मथुरा जेल से बुधवार को फतेहगढ़ न्यायालय लाया गया था।

Mafia Anupam Dubey: फर्रुखाबाद जिले के चर्चित माफिया अनुपम दुबे को कोर्ट ने दूसरी बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अनुपम दुबे को ये सजा पीडब्ल्यूडी ठेकेदार शमीम की हत्या के मामले में सुनाई गई है। अनुपम दुबे के साथ बालकृष्ण उर्फ शिशु को भी उम्रकैद की सजा मिली है। अनुपम बसपा से एक बार विधायक भी रह चुका है।

तीस साल पुराना है मामला

साल 1995 में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार शमीम की फतेहगढ़ में हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे की वजह अनुपम दुबे के पिता की मौत थी। इसी मामले में अनुपम दुबे और बालकृष्ण उर्फ शिशु को ईसी एक्ट कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा दोषियों पर 2 लाख 06 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

मथुरा जेल से लाया गया फतेहगढ़ न्यायालय

माफिया अनुपम दुबे को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मथुरा जेल से फतेहगढ़ न्यायालय में लाया गया था। इस दौरान फतेहगढ़ कचहरी परिसर में सीओ सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। बता दें कि एक साल पहले भी माफिया अनुपम दुबे को कानपुर कोर्ट ने भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। यह सजा दिनदहाड़े इंस्पेक्टर की हत्या के लिए दी गई थी।

अब तक करोड़ों की संपत्ति हो चुकी है कुर्क

अक्टूबर 2023 में अनुपम दुबे के ठंडी सड़क स्थित होटल ‘गुरु शरणम पैलेस’ को बुलडोजर के जरिए गिरा दिया गया था। माफिया के खिलाफ योगी सरकार की इस कार्रवाई की काफी चर्चा हुई थी। इस होटल की कीमत करोड़ों में थी, जिसे प्रशासन ने गिराकर जमींदोज कर दिया था।

बसपा सरकार में विधायक भी रहा चुका है अनुपम

अनुपम दुबे यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक चर्चित नाम है। उसके पास करोड़ों की संपत्ति है। वह एक माफिया के रूप में पहचाना जाता है। हालांकि उसके परिचित लोग उसे एक दबंग व्यापारी कहते हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर, हत्या, रंगदारी समेत करीब 65 मुकदमे दर्ज हैं। वह विधायक भी रह चुका है। स्थानीय स्तर पर उसका काफी वर्चस्व रहा है।

अनुपम के भाई भी कई बार जा चुके जेल

अनुपम दुबे के भाई भी तमाम आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। इन्हें फतेहगढ़ एरिया में लोग ‘डी कंपनी’ के नाम से जानते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस कंपनी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। दुबे परिवार पर हो रही कार्रवाई से सरकार का संदेश साफ है कि अवैध कामों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े:

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02