ग्रेटर नोएडा का निक्की हत्याकांड : पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा आरोपी पति, पूछताछ में बोला- मुझे कोई पछतावा नहीं

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने उसे नहीं मारा। वह खुद मर गई। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते हैं, यह बहुत आम बात है।

ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस का आरोपी पति विपिन भाटी एनकाउंटर के बाद अस्पताल में भर्ती। सोशल मीडिया।

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने उसे नहीं मारा। वह खुद मर गई। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते हैं, यह बहुत आम बात है।

Nikki Murder Case: यूपी के ग्रेटर नोएडा में कथित तौर पर पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के आरोपी पति विपिन भाटी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। रविवार को उसने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। आरोप है कि विपिन भाटी पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

2016 में कसाना क्षेत्र में हुई थी निक्की की शादी

निक्की की शादी 2016 में ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में रहने वाले विपिन भाटी से हुई थी। पिछले दिनों, निक्की को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीटा और फिर जलाकर मार डाला। निक्की के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाया। निक्की को उसके बेटे के सामने आग लगाई गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले हो गई थी मौत

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार के अनुसार, पुलिस को फोर्टिस अस्पताल से एक मेमो मिला था, जिसमें बताया गया कि एक लड़की गंभीर रूप से जली हुई हालत में आई है, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले निक्की की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दहेज में 36 लाख रुपये मांगने का आरोप

निक्की की बड़ी बहन कंचन, जिसकी शादी भी उसी परिवार में हुई थी, ने आरोप लगाया कि निक्की की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि उनका परिवार ससुराल वालों की 36 लाख रुपए की दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाया। कंचन ने आरोप लगाया कि हमें लगातार परेशान किया जाता था। वे कहते रहे कि शादी के दौरान उन्हें यह-वह नहीं मिला।

पति, देवर, सास और ससुर पर मुकदमा दर्ज

उन्होंने हमारे परिवार से 36 लाख रुपए की मांग की। उसने बताया कि दहेज की मांग के लिए उसे भी प्रताड़ित किया गया और पीटा गया। कंचन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी, देवर रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गईं।

इंटरनेट पर है पत्नी को पीटने का वीडियो

आरोपित विपिन भाटी पर अपनी पत्नी निक्की को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे जिंदा जला देने का आरोप लग रहा है। उसका पत्नी को पीटते हुए वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। इस बीच उसके और मृतिका निक्की के बेटे ने भी एक वीडियो में कहा है कि उसके पापा ने मम्मी को मारने के बाद लाइटर से जला दिया।

बेटे ने खोली पिता की पोल

विपिन भाटी और निक्की के बेटे ने भी एक वीडियो में कहा है कि उसके पापा ने मम्मी को मारने के बाद लाइटर से जला दिया। निक्की के परिजनों का दर्द भी इंटरनेट मीडिया पर स्पष्ट दिख रहा है। न्याय की मांग करते हुए निक्की के मायके वालों ने थाने का घेराव कर ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की थी।

निक्की के पिता ने किया बड़ा खुलासा

निक्की के पिता ने एक खुलासा करते हुए कहा था कि उनका दामाद एक लड़की के साथ कार में पकड़ा गया था। इसे लेकर काफी बवाल हुआ था। उन्होंने यूपी के सीएम योगी से मांग की थी कि निक्की की जान लेने वाले ससुरालियों के मकान पर बुल्डोजर चलना चाहिए। साथ ही, उन्होंने दामाद विपिन भाटी का एनकाउंटर तक होने की बात कही थी।

लोग मांग रहे त्वरित न्याय

मीडिया को बयान देते हुए विपिन के चेहरे पर कोई दुख नहीं दिख रहा है। वह ऐसा जता रहा है जैसे यह सब बड़ी साधारण बात हो। खैर, इस पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद ही असली दोषियों का पता चलेगा मगर इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस मामले ने देशभर में तूल पकड़ लिया है। सभी इसमें जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02